
लूणी। भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा का रथ बुधवार अपराह्न बाद लूणी के पालबालाजी पहुंचा। संकल्प यात्रा में शामिल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, प्रांतीय एवं जिला स्तर के नेताओं के साथ जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पहुंचे मुख्य वक्ता असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया और राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का लूणी के भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो के पुष्पहार से स्वागत किया।
जनसभा को मुख्य वक्ता असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि किसानों के साथ मुख्यमंत्री गहलोत ने झूठा वादा किया है। अब अन्नदाताओं को उनके झूठे वादों में नहीं आना चाहिए। ऐसे में जब तक किसानों का कर्जा माफ नहीं हो जाता तब तक अशोक गहलोत को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और घर-घर विद्युत कनेक्शन का वादा किया था और उसे पूरा भी करके दिखाया। वहीं गहलोत सरकार फ्री मोबाइल देकर अपना चुनाव खर्चा निकालने में लगी है। राहुल गांधी तेलंगाना में माताओं को सहायता राशि देने का वादा कर रहे हैं तो फिर राजस्थान में कांग्रेस सरकार होते हुए भी यहां सहायता राशि क्यों नहीं दी जा रही है। राजस्थान के इतिहास में कई महापुरुषों का नाम जुड़ा है, लेकिन वर्तमान में हिंदुओं के सर कलम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने घोटाले किए उनको फांसी पर लटकाओ, यदि फांसी का तरीका नहीं आता तो हम असम वाले बता देंगे।
जनसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने किया ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के शासनकाल में कानून तंत्र पूरी तरह से फेल हो चुका है, जिसके कारण प्रदेश में आपराध और दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने 1 से 10 तक गिनती लेकर किसानों के कर्जा माफ की बात कही, लेकिन अभी तक इस घोषणा पर अमल नहीं किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पेपरलीक कर बेरोजगारों के साथ अन्याय किया, जिससे कई युवाओं ने आत्महत्या तक कर ली। पूनिया ने 2023 विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलाने की बात कही।
वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है, जिससे अन्नदाता आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उनको मुआवजा नहीं मिला है। शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लूणी क्षेत्र में 3 करोड़ से अधिक राशि से पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया।
Updated on:
20 Sept 2023 04:29 pm
Published on:
20 Sept 2023 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
