31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम के मुख्यमंत्री का गहलोत से सवाल- क्यों है राजस्थान में असम से महंगा पेट्रोल-डीजल?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का कहना है कि राजस्थान में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 20 Sep 2023, 2:08 PM IST

himanta_sharma.jpg

जोधपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का कहना है कि राजस्थान में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। जोधपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल किया कि छोटे से प्रदेश असम की तुलना में राजस्थान में पेट्रोल और डीजल इतना महंगा क्यों है। इसलिए अब राजस्थान के मुख्यमंत्री यहां महंगाई राहत कैंप लगाकर क्यों दिखावा कर रहे हैं। सरमा का कहना है कि चुनावों से पहले मुख्यमंत्री गहलोत काफी नर्वस नजर आ रहे हैं। ऐसे में हर दिन कोई ना कोई नहीं घोषणाएं कर देते हैं।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: राजस्थान के इन जिलों पर मानसून मेहरबान, अब इतने देर में होने वाली है झमाझम बारिश

मणिपुर हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री सरमा का कहना था कि कांग्रेस की नीतियों ने ही नॉर्थ ईस्ट को पूरी तरह से कमजोर कर दिया था। पहले जब कांग्रेस की सरकार तो पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में परेशानियां थी, लेकिन अभी एक राज्य को छोड़कर अन्य सभी 7 राज्यों में शांति और खुशहाली है। इस दौरान सरमा ने राजस्थान में बढ़ रहे महिला अत्याचार पर भी उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: परिवर्तन यात्रा से आएगा परिवर्तन, राजस्थान में बनेगी BJP की सरकार: ओम माथुर

इससे पहले मंगलवार को जोधपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा में जनता का रेस्पॉन्स मिल रहा है। परिवर्तन यात्रा से राजस्थान में निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा। माथुर फलोदी और शेरगढ़ में यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपनी यात्राएं निकाल रहे हैं। लोकतंत्र में सभी अपने स्तर पर जनता को अपनी बात कहने में लगे हैं, वह अपनी पार्टी के लिए कम कर रहे हैं, मैं अपनी पार्टी के लिए। कांग्रेस चाहे कितना भी कहे कि एंटी इनकमबेंसी नहीं है, चुनाव में इसका जवाब जनता देगी।