
जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा में जनता का रेस्पॉन्स मिल रहा है। परिवर्तन यात्रा से राजस्थान में निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा। माथुर फलोदी और शेरगढ़ में यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपनी यात्राएं निकाल रहे हैं। लोकतंत्र में सभी अपने स्तर पर जनता को अपनी बात कहने में लगे हैं, वह अपनी पार्टी के लिए कम कर रहे हैं, मैं अपनी पार्टी के लिए। कांग्रेस चाहे कितना भी कहे कि एंटी इनकमबेंसी नहीं है, चुनाव में इसका जवाब जनता देगी।
विकास के मुद्दों पर हो रही है राजनीति
माथुर ने कहा कि पहले राजनीति, जातिवाद-क्षेत्रवाद के आधार पर होती थी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद विकास के मुद्दों के ईद-गिर्द ही राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश का समान रूप से विकास हुआ है।
महिलाएं मोदी को दे रही हैं धन्यवाद
विधायिका में महिला आरक्षण के बारे में उन्होंने कहा कि कई सालों से महिला आरक्षण की मांग हो रही थी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। बिल लोकसभा में रखा जाएगा। महिलाएं इस बात के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करने के लिए पहुंच रही हैं। यह देश में आमूलचूल परिवर्तन है। माथुर के एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, नरेंद्र कच्छवाहा, प्रसन्न मेहता, विजय राजोरिया सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।
Updated on:
20 Sep 2023, 1:19 PM IST
Published on:
20 Sep 2023, 1:11 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.