10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result Live Update: हनुमान बेनीवाल ने किया 20 से ज्यादा सीटे जीतने का दावा

Rajasthan Election Result Live: ष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव में 20 से ज्यादा सीटे जीतेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
हनुमान बेनीवाल

भोपालगढ़। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव में 20 से ज्यादा सीटे जीतेगी। उन्होंने कहा कि रालोपा 2019 में होने वाले संसदीय चुनावों में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बेनीवाल ने सोमवार शाम भोपालगढ़ क्षेत्र के कुंभारा गांव स्थित संत जुगतीनाथ के धूणे पर पहुंचकर धोक दी और जीत की मन्नत मांगने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

READ MORE: Rajasthan Election Result LIVE Update

बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने 67 विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिनमें से कुछ कारणों से 10 जने चुनाव नहीं लड़ पाए और वर्तमान में 57 लोग उनकी पार्टी से चुनाव मैदान में खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी रालोपा प्रदेश में करीब 20 से अधिक सीटें जीतने वाली है और शेष 35 सीटों पर उनकी पार्टी कड़े मुकाबले की स्थिति में है।

एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर प्रदेश में खंडित जनादेश आता है और किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाता तो उनकी पार्टी किसी भी दल को अपना समर्थन नहीं देगी।