16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP candidate second list: जीत ही हैट्रिक लगाने वाली इस नेता को भाजपा ने दिया झटका, जोशी को चुनावी मैदान में उतारा

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification
devendra_joshi.jpg

जोधपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने दूसरी सूची में कुल 83 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसे लेकर शुक्रवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में फैसला किया गया कि दूसरी सूची में 83 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: इन 3 सीट पर कभी जीत नहीं पाई भाजपा, अब बनाई ऐसी बड़ी प्लानिंग

वहीं जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट की बात करें तो लगातार तीन बार से विधायक रही सूर्यकांता व्यास का टिकट वयोवृद्ध होने के कारण काट दिया गया है। हालांकि भाजपा ने इस सीट पर फिर से ब्राह्म्ण कार्ड खेलते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें, बीजेपी की पहली सूची में 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बीजेपी ने अपनी पहली सूची में पार्टी ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी समेत सात सांसदों को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- rajasthan election 2023: चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने कही ऐसी बात

निर्णायक भूमिका में रहते हैं मुस्लिम और ओबीसी मतदाता
सूरसागर विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर ब्राह्मण, मुस्लिम, एससी-एसटी, सिंधी, माली जातियों के वोट सर्वाधिक हैं। सूरसागर विधानसभा सीट पर मुस्लिम और ओबीसी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। परिसीमन के बाद भी यहां पर कांग्रेस अपना पांव नहीं जमा सकी है। भाजपा ने इस बार पुराने चेहरे की जगह नए चेहरे पर दांव खेला है। वहीं कांग्रेस सूरसागर सीट को अपने खाते में शामिल करने के लिए मुस्लिम को टिकट दे या किसी ब्राह्मण को इस मुद्दे पर अभी तक मंथन ही कर रही है। अशोक गहलोत सूरसागर सीट पर जिताऊ प्रत्याशी की तलाश कर रहे हैं। अब देखना होगा कि यह तलाश इस विधानसभा चुनाव में खत्म होती है या नहीं।

व्यास ने लगाई थी जीत की हैट्रिक
साल 2008 में परिसिमन के बाद विधानसभा चुनाव बीजेपी की सूर्यकांता व्यास ने कांग्रेस के सईद अंसारी को शिकस्त दी। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के जैफू खान को हराया। वर्ष 2018 में एक बार फिर सूर्यकांता व्यास की जीत हुई। उन्होंने प्रो. अयूब खान को हराया।