8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: इन 3 सीट पर कभी जीत नहीं पाई भाजपा, अब बनाई ऐसी बड़ी प्लानिंग

प्रदेश में 200 विधानसभा में से 3 सीट ऐसी हैं, जहां भाजपा जीत का खाता नहीं खोली पाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 21 Oct 2023, 7:45 AM IST

bjp_flag.jpg

जयपुर। प्रदेश में 200 विधानसभा में से 3 सीट ऐसी हैं, जहां भाजपा जीत का खाता नहीं खोली पाई है। इनमें नवलगढ़, दांतारामगढ़, बागीदौरा सीट शामिल हैं। भाजपा इन तीनों सीटों को जीतने की रणनीति पर काम कर रही है। दूसरे राज्यों से आगे संगठन महामंत्री की राय के आधार पर इन सीट पर प्रदेश संगठन की टीम सीधे तौर पर काम करेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: चुनाव में ओबीसी पर फोकस कर रही कांग्रेस टिकटों में बढ़ा सकती भागीदारी

इसमें सोशल मीडिया के लोग प्रमुख रूप से होंगे, जो स्थानीय मुद्दों को नियमित रूप से वायरल करेंगे। दूसरे दल के प्रत्याशी को हर तरह से टक्कर देने का काम होगा। भाजपा पहली सूची में तीनों सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसके अलावा छह सीट ऐसी हैं, जहां पार्टी को केवल एक बार जीत मिली है। इनमें फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, कोटपुतली, टोडाभीम, बाड़मेर, वल्लभनगर शामिल हैं। वर्ष 1952 से जनसंघ के समय और भाजपा के अस्तित्व में आने के बाद की यह स्थिति है।

यह भी पढ़ें- भय मुक्त चुनाव कराने को लेकर गांवों की गलियों में पहुंचे पुलिस जाप्ता ... देखें वीडियो ....


दो बार से एक सीट पर टक्कर
पिछले दोनों विधानसभा चुनाव में दांतारामगढ़ सीट पर भाजपा और कांग्रेस में टक्कर रही। वर्ष 2013 में 575 वोट और वर्ष 2018 में 920 वोट के अंतर से कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट जीती। इसी कारण भाजपा दांतारामगढ़ सहित बाकी दो सीट को जीतकर नए सियासी समीकरण तय करना चाह रही है।