Sanjeevani Case: शेखावत की ओर से कहा, एसओजी ने मुझे आरोपी नहीं माना, मेरे ऊपर आरोप झूठे
इस विधानसभा में 1985 चुनाव में कांग्रेस से खेत सिंह राठौड़ का टिकट काटने पर उनके भतीजे कल्याण सिंह राठौड़ ने चुनाव लड़ा था। राठौड़ के सामने इन्हीं के परिवार से पूर्व आईजीपी सुल्तान सिंह की पत्नी रतन कंवर ने भाजपा से पहली बार चुनाव जीता था। वहीं वर्ष 2018 में कांग्रेस से पहली मीना कंवर राठौड़ ने विधानसभा चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया।Rajasthan Assembly Elections 2023: नेताजी महापौर और पार्षद तो बने, लेकिन विधानसभा की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाए
वहीं विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पांच बार कांग्रेस को हराकर चुनाव जीता। जिनमें अलग-अलग प्रत्याशी जीते थे। वर्ष 1985 में चौरड़िया की रतन कंवर राठौड़, वर्ष 1990 में बेलवा राणाजी के मनोहर सिंह इंदा, वर्ष 2003, वर्ष 2008 एवं वर्ष 2013 में नाथड़ाऊ निवासी व जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बाबू सिंह राठौड़ ने लगातार तीन बार कांग्रेस को हराकर भाजपा का परचम लहराया।1957: शेरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र नहीं था।
1962: शेरगढ में रामराज्यपरिषद से सौभाग सिंह ने 7357 मतों से जीते ।
1967: कांग्रेस से खेत सिंह राठौड़ 3040 मतों से चुनाव जीते ।
1972: कांग्रेस से खेत सिंह राठौड़ 24,288 मतों से जीते ।
1977: कांग्रेस के खेत सिंह राठौड़ 3127 मतों से जीते।
1980: कांग्रेस के खेत सिंह राठौड़ 9613 मतों से जीते।
1985: भाजपा से रतन कंवर 9902 मतों से चुनाव जीता।
1990: भाजपा से मनोहर सिंह इंदा ने 17,083 मतों से चुनाव जीता।
1993: कांग्रेस के खेत सिंह राठौड़ ने 8917 मतों से चुनाव जीता।
1998: कांग्रेस के खेत सिंह राठौड़ ने भाजपा के 12,891 मतों से चुनाव जीता।
2003 :भाजपा के बाबू सिंह राठौड़ ने 11,567 मतों से चुनाव जीता।
2008: भाजपा के बाबू सिंह राठौड़ ने 2302 मतों से चुनाव जीता।
2013: भाजपा के बाबू सिंह राठौड़ ने 6327 मतों से चुनाव जीता।
2018: कांग्रेस से मीना कंवर राठौड़ ने 24,496 से चुनाव जीता।