Rajasthan elections 2023: ये है सबसे अहम सीट, यहां से तय होता है इतनी सीटों का समीकरण
जोधपुरPublished: Oct 15, 2023 09:11:44 am
जोधपुर की राजनीतिक सियासत में सूरसागर विधानसभा सीट का टिकट यहां के अलावा दो अन्य सीटों का जातीय समीकरण भी तय करता है
जोधपुर। जोधपुर की राजनीतिक सियासत में सूरसागर विधानसभा सीट का टिकट यहां के अलावा दो अन्य सीटों का जातीय समीकरण भी तय करता है। दरअसल, कांग्रेस इस सीट को स्टेपनी के रूप में इस्तेमाल करती है। यहां ऐसा उम्मीदवार उतारती है जो बाकी सीटों पर कांग्रेस के लिए मददगार हो। कांग्रेस यहां से टिकट देने के पीछेजातीय समीकरण को साधने की कोशिश करती है। पिछली बार दोनों सीटें निकलवाई भी। कांग्रेस को अल्पसंख्यक को एक सीट देना मजबूरी है और सूरसागर विधानसभा उसके लिए फिट रहती है। कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय को टिकट देकर विशेषकर सरदारपुरा और शहर विधानसभा में जातीय समीकरण का गणित बिठाती है।