Rajasthan High Court Junior Personal Assistant Recruitment 2024 : राजस्थान हाई कोर्ट ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (जेपीए) हिंदी के पदों पर शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर 9 मार्च तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, आवेदन शुल्क 10 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ राजस्थान के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा।