
पाकिस्तान से सटे गांव के सन्नाटे में अफीम की खेती होने का मामला सामने आया है, जिससे खुफिया तंत्र को भी सजग कर दिया है। गौरतलब है कि फलोदी जिला पुलिस ने पाकिस्तान से सटे सरहदी गांव करनेवाला में अफीम की हो रही खेती का पर्दाफाश करते हुए मौके से 2 हजार 470 अफीम के पौधे बरामद किया है, जबकि अफीम की खेती करने वाला आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गया।
अफीम के अवैध पौधे बोए
कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि नोख थाना क्षेत्र के सरहदी गांव करनेवाला में रिछपाल विश्नोई के खेत में अफीम की खेती की गई थी। खेत में करीब 2 हजार 470 क्यारियो में अवैध अफीम के पौधे बोए गए थे, जिसे बरामद कर आरोपी रिछपाल विश्नोई निवासी करनेवाला के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।
मुखबिर की इतिला पर हुई कार्रवाई
गौरतलब है कि पाकिस्तान से सटे गांव करनावाला में अफीम की हुई खेती का पर्दाफाश मुखबिर की इतिला के बाद हो पाया। तिवाड़ी ने बताया कि मुखबीर से इतिला मिली कि करनेवाला में रिछपाल विश्नोई के खेत में अरण्डी के पौधा व टांके के पास क्यारियों में अवैध अफीम की खेती की गई है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन व वृताधिकारी रामकरणसिंह मलिण्डा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी मनोज कुमार उनि की टीम ने सरहद करनेवाला मे रिछपाल पुत्र जुगताराम विश्नोई निवासी करनेवाला की ढाणी के पास, अरण्डी के पौधा व टांके के पास क्यारियों में लगाए गए 2 हजार 470 पौध अवैध अफीम के उखाड़कर बरामद किए गए।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
आरोपी रिछपाल विश्नोई के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना नोख पर प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी मौके पर नहीं मिला है। जिसकी तलाश की जा रही है। उक्त कार्रवाई थानाधिकारी मनोज कुमार तथा खेतदान, रामुराम, संतोष कुुमार, भगाराम, हनुमानराम, बलतेजसिह तथा भागीरथराम की अगुवाई में की।
Updated on:
28 Feb 2024 02:47 pm
Published on:
28 Feb 2024 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
