15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Alert: सुबह रिमझिम बारिश, दिन में बादलों का डेरा

-मानसून सक्रिय, बना रहेगा बारिश का सिलसिला
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. मानसून की सक्रियता के कारण बीती रात तेज बारिश का शुरू हुआ सिलसिला रिमझिम व फुहारों के रूप में बुधवार दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। इसके बाद दिनभर बादलों का डेरा लगा रहा। दिन के समय बादल नीचे उतरने लगे। बादल इतने नीचे आ गए कि दूर से देखने पर मेहरानगढ़ किले की प्राचीर गायब हो गई। दिन का तापमान तीस डिग्री के भीतर रहा जिससे गर्मी बिल्कुल गायब रही। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन अब उत्तर की तरफ सामान्य िस्थति में आ गई है। इससे मारवाड़ में अब हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

सूर्यनगरी में मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक करीब एक इंच बारिश मापी गई। लगातार फुहारें चलने से स्कूल जाने वाले बच्चे और कामकाजी लोग भीगते-भीगते पहुंचे। दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री से ऊपर नहीं गया। दोपहर में भी करीब 90 प्रतिशत नमी थी, जिसके कारण उमस और गर्मी बिल्कुल नहीं थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग