6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
10वीं बोर्ड में जोधपुर का दबदबा, होनहारों ने पत्रिका संग बांटी खुशियां
Play video

10वीं बोर्ड में जोधपुर का दबदबा, होनहारों ने पत्रिका संग बांटी खुशियां

जोधपुर के 10वीं बोर्ड टॉपर विद्यार्थियों ने राजस्थान पत्रिका कार्यालय 'पत्रिकायन' में बताए सफलता के राज
Google source verification

 

जोधपुर. राजस्थान बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा के परिणाम सोमवार को जारी हो गए हैं। जोधपुर के छात्रों को रिजल्ट गत वर्ष 82.51 प्रतिशत रहा था। वहीं इस वर्ष पहले की तुलना 0.51 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 83.08 प्रतिशत रहा। परिणाम जारी होने के बाद जोधपुर के टॉपर विद्यार्थी राजस्थान पत्रिका कार्यालय ‘पत्रिकायन’ पहुंच सफलता की खु्रशी साझा की। पत्रिका में अभिभावकों के साथ आए बच्चों के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वहीं अभिभावकों भी बच्चों की सफलता से खुश थे। इस परीक्षा में जोधपुर जिले से 53 हजार 216 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। नकलचियों पर नजर रखने के लिए दो डीईओ के निरीक्षण दल, चार फ्लाइंग और बोर्ड के 6 विशेष उडऩदस्ते शामिल रहे थे। प्रत्येक फ्लाइंग दल में तीन सदस्य हुए थे। इसके अलावा 41 जगह तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरों ने नजर रखी थी। परीक्षा के लिए 267 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें 19 संवेदनशील व 10 अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र थे। जिले में प्रत्येक संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर जिला कलक्टर की ओर से शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य विभाग के अधिकारियों को माइक्रोऑब्जर्वर लगाया गया था। प्रत्येक थाने पर एक राजपत्रित अधिकारी पेपर समन्वयक के रूप में नियुक्त रहा, जो प्रतिदिन संबंधित थाने में केन्द्राधीक्षक व अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक की उपस्थिति में दिनांक, विषय और कक्षा का मिलान कर संबंधित केन्द्राधीक्षक को प्रश्न पत्र वितरित कर रहा था।