बालेसर. राजस्थान पत्रिका स्वच्छ करें राजनीति सामाजिक महाअभियान की आयोजित संकल्प बैठक में बालेसर बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं ने विश्वास जताते हुए अभियान को अपना समर्थन दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि धरातल स्तर पर राजनीति को स्वच्छ करने में अभियान काफी महत्वपूर्ण है तो सहयोग में तो उतरेंगे ही। न्यायालय परिसर में ही स्थित अधिवक्ता चेम्बर में गुरुवार दोपहर १ बजे आयोजित हुई संकल्प बैठक में अधिवक्ताओं ने बदलाव के नायक चेंजमेकर्स व वॉलंटियर्स के रूप में आवेदन किए। जिसके बाद संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया गया। जिसमें बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं ने स्वच्छ राजनीति के लिए खुद को सक्रिय रखने व अन्य को प्रेरित करने, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करने, आपराधिक अतीत वाले भ्रष्ट और अनैतिक राजनीतिज्ञों का साथ नहीं देने की शपथ ली। अधिवक्ता एसोसियेशन के अध्यक्ष आवड़दान चारण, सीनियर एडवोकेट विजय सिंह, जेठू सिंह, इंद्राराम, देवेन्द्र सोनी, धर्मेन्द्र द्विवेदी, लुंबाराम चौधरी, जगदीश चारण, हनवंत सिंह भाटी सहित अन्य वकील इस दौरान मौजूद रहे।
स्थापित होगी स्वच्छ राजनीति-