
राम मंदिर थीम की मेहंदी लगी महिलाओं के साथ रेणु भदरार
जयकुमार भाटी/जोधपुर। इन दिनों देशभर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की गूंज है। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए चहुंओर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में जोधपुर में एक मु स्लिम महिला मेहरूनिशा सिलावट ने अपने हाथों में राम नाम की मेहंदी रचाकर मानवीय प्रेम, सद्भाव, एकता और शांति का संदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर एक राम भक्त महिला अनूठे अंदाज में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अपनी भूमिका निभाने में जुटी हुई है। शहर की मेहंदी आर्टिस्ट रेणु भदरार ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने तक शहर की 108 महिलाओं के हाथों में राम मंदिर थीम की मेहंदी लगाने का संकल्प लिया है। वे एक जनवरी से लगातार इस काम में जुटी है और अब तक 80 महिलाओं के हाथों में राम मंदिर थीम की मेहंदी लगा चुकी हैं।
22 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला
रेणु हर विशेष दिवस पर थीम अनुसार मेहंदी लगाकर लोगों को जागरूक करने का संदेश देती रही है। रेणु ने बताया कि अभी देश में राममंदिर निर्माण का उत्साह चरम पर होने से लोग रोज कुछ ना कुछ कर रहे हैं। ऐसे में मैंने भगवान श्रीराम के नाम से 108 महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाने का संकल्प लिया। 22 जनवरी तक चलने वाले इस सिलसिले में रेणु अब तक 80 महिलाओं के हाथों में राममंदिर थीम की मेहंदी लगा चुकी है। वे राममंदिर थीम के तहत मेहंदी से हाथों पर राम मंदिर के चित्र और भगवान राम से जुडे श्लोगन भी लिखती हैं। वे कहती है कि हाथ में राम मंदिर बनाना अच्छा लगता है। रामनाम की मेहंदी पूरी तरह से निशुल्क लगाई जा रही है।
मानवीय प्रेम व सद्भाव का दिया संदेश
मु स्लिम महिला मेहरूनिशा सिलावट ने बताया कि रेणु के रामनाम मेहंदी लगाने के संकल्प के बारे में पता चलने पर मैंने भी अपने हाथों में रामनाम की मेहंदी रचाई हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सदस्य व नगर निगम द क्षिण के वार्ड 23 की बूथ अध्यक्ष मेहरूनिशा ने बताया कि हाथों में रामनाम की मेहंदी लगाना बहुत अच्छा लगा। चार सालों से भाजपा संगठन से जुडी मेहरूनिशा ने बताया कि हमारे शहर को अपणायत का शहर कहा जाता है, ऐसे में अपने हाथों में भगवान श्रीराम थीम की मेहंदी लगाकर मैंने सर्वधर्म प्रेम, सद्भाव व मानवीय एकता का संदेश देशवासियों को देने का प्रयास किया हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को घर के बाहर दीये लगाने के साथ आस-पास क्षेत्र के मंदिर में भी पांच दीपक लगाने का कार्य किया जाएगा।
Published on:
15 Jan 2024 10:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
