4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इनामी बदमाश गिरफ्तार, पिस्तौल व कार बरामद

- दस महीने से था फरार, माउंट आबू में पकड़ा गया था आरोपी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 1 Oct 2020, 11:55 AM IST

जोधपुर. बनाड़ थाना पुलिस ने एक युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में वांछित इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर पिस्तौल व कार बरामद की।

थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि प्रकरण में उचियारड़ा के पास जाणियों की ढाणी निवासी कालूराम उर्फ कैलाश पुत्र जोगाराम बिश्नोई को आबू रोड स्थित जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गत वर्ष २३ नवम्बर को शैतानराम बिश्नोई पर उसकी ढाणी के पास ही फायरिंग करने का आरोप है। गोली से घायल होने पर शैतान को एम्स में भर्ती कराया गया था।

वारदात के बाद से कालूराम फरार था। उस पर पांच सौ रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह कमिश्नरेट के पूर्वी जिले में टॉप-१० बदमाशों में वांछित था। माउंट आबू थाना पुलिस के न्यायिक अभिरक्षा में भेजने पर बनाड़ थाना पुलिस ने उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल व कार बरामद की गई। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।