3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरजेएस का परिणाम घोषित, पहले तीन स्थानों पर महिला अभ्यर्थियों ने बाजी मारी

72 पदों में 43 महिला अभ्यर्थियों का चयन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 15 Nov 2016, 6:13 PM IST

RJS result declared

RJS result declared

राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन की ओर से आयोजित सिविल न्यायाधीश संवर्ग सीधी भर्ती, 2016 का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। परिणाम में पहले तीन स्थानों पर महिला अभ्यर्थियों ने बाजी मारी। वहीं कुल 72 पदों में से 43 पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अनुभूति मिश्रा 194 अंकों के साथ पहले, चित्राक्षी सिंह 193 अंकों के साथ दूसरे व जया चतुर्वेदी 180 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही है। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के 72 पदों के लिए तीन चरणों में भर्ती का आयोजन किया गया था।

READ MORE: कबड्डी को ओलंपिक में शामिल कराने के प्रयास कर रहे हैं: अनूप कुमार

प्रारम्भिक परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ और 9 से 14 नवम्बर तक जयपुर पीठ में साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार में सफल रहे अभ्यर्थी का परिणाम घोषित होने के साथ ही 72 अभ्यर्थी राजस्थान न्यायिक सेवा में अंतिम रूप से चयनित हो गए हैं। इसी साल 12 मार्च, 2016 को 72 पदो के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। अंतिम परिणाम घोषित करने के साथ हाईकोर्ट प्रशासन ने कट ऑफ माक्र्स भी घोषित कर दिए हैं। सामान्य वर्ग में 155, ओबीसी वर्ग में 142, अनुसूचित जाति वर्ग में 119, अनुसूचित जनजाति वर्ग में 118 एवं पीएच वर्ग में 138 कट ऑफ माक्र्स रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश