28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनलैट खारिज, CLAT के जरिए ही मिलेगा एनएलएसआईयू बेंगलुरू में प्रवेश

clat news - सुप्रीम कोर्ट ने एनएलयू प्रवेश के इच्छुक देश के विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत- बेंगलुरू ने अलग से करवाई थी प्रवेश परीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 21 Sep 2020, 11:59 PM IST

एनलैट खारिज, CLAT के जरिए ही मिलेगा एनएलएसआईयू बेंगलुरू में प्रवेश

एनलैट खारिज, CLAT के जरिए ही मिलेगा एनएलएसआईयू बेंगलुरू में प्रवेश

जोधपुर. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) बेंगलुरु की ओर से पंचवर्षीय विधि पाठ्यक्रम के लिए 12 सितम्बर को आयोजित प्रवेश परीक्षा नेशनल लॉ एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनलेट-2020) को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया। बेंगलुरू में भी प्रवेश अब पहले की तरह कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट-2020) के जरिए ही होगा। यह परीक्षा 28 सितम्बर को होनी है। क्लैट में अब फिर से 22 एनएलयू हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।

क्लैट से हटकर खुद करवाई अपनी प्रवेश परीक्षा
देश के राष्ट्र्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) के पंचवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए हर साल मई में क्लैट परीक्षा होती है। इसमें एनएलयू जोधपुर सहित 22 लॉ स्कूल हैं। इस साल कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा तिथि आगे सरकती गई। एनएलएसआईयू बेंगलुरू ने क्लैट के बार-बार स्थगित होने से शैक्षणिक सत्र में देरी की आशंका जताते हुए तीन सितम्बर को स्वयं की प्रवेश परीक्षा एनलैट करवाने की घोषणा कर दी और इसके लिए अलग से आवेदन भी मांगे गए। इसके बाद क्लैट कंसोर्टियम ने बेंगलुरू को क्लैट से हटा दिया और सचिवालय भी बेंगलुरू से हैदराबाद शिफ्ट कर दिया।

एनलैट के विरुद्ध एनएलएसआईयू बेंगलुरू के ही पूर्व कुलपति ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर इसे रद्द करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा आयोजन की अनुमति देकर परिणाम अपने निर्णय के अधीन रख लिया। 12 सितम्बर को यह परीक्षा होम प्रोक्टेरड बेस पर हुई, जिसमें छात्र छात्राओं को कनेक्टिविटी, लॉगिन से संबंधित भारी परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को इसकी अंतिम सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट नें बेंगलुरू के एनलैट आयोजन के सभी तर्क रद्द करते हुए परीक्षा ही खारिज कर दी। साथ ही क्लैट कंसोर्टियम को भी शीघ्र परीक्षा करवाकर प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है।

छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत
क्रेक क्लैट के राजेंद्र खदाव ने बताया कि क्लैट में करीब 78 हजार परीक्षार्थी हैं। एनलैट में करीब 22 हजार परीक्षार्थी बैठे। घर से ही परीक्षा होने से छात्रों में नकल की आशंका थी। एनएलएसआईयू बेंगलुरू देश का टॉप संस्थान होने से कई छात्रों के इसमें शामिल नहीं होने से निराशा भी हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद छात्रों को बड़ी राहत मिली है। अब वे 28 सितम्बर को सभी एनएलयू के लिए परीक्षा दे पाएंगे। देश में 23 एनएलयू है। एनएलयू दिल्ली शुरू से ही अपनी अलग प्रवेश परीक्षा आइलेट करवाता आ रहा है।

क्लैट ऑनलाइन होगी

क्लैट परीक्षा 28 सितम्बर को ऑनलाइन होगी। इसके लिए देश में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग