
जोधपुर. उदयपुर में हाइकोर्ट की सर्किट बेंच की के विरोध में 33 दिनों से चल रही जोधपुर के अधिवक्ताओं की हड़ताल का हंगामेदार समापन हुआ। सोमवार को जनरल हाउस में बुलाई गई बैठक हंगामें की भेंट चढ गई। वकीलों से खचाखच भरे हॉल में अधिवक्ताओं की बहस ने हाथापाई तक आ गई। अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। इससे एक बार बैठक स्थगित करनी पड़ी। लेकिन कुछ देर बाद एक बार फिर से बैठक बुलाकर अध्यक्ष ने हड़ताल खत्म करने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। अब वकील मंगलवार से काम पर लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को सीएम से आंदोलन के नेताओं से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म होने की संभावना बन गयी थी। लेकिन नेताओं की बात पर अविश्वास करते हुए वकीलों ने एक बारगी हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया था। इससे हड़ताल की स्थिति स्पष्ट करने के लिए सोमवार को वकिलों की ओर जनरल हाउस में बैठक के बाद हड़ताल का निर्णल लेने की बात की गई थी।