28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौर्य चक्र विजेता कर्नल भाटी का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

- बेटियों ने दी मुखाग्नि - करगिल युद्ध सहित कई सेन्य ऑपरेशन में दिखाई थी बहादुरी
less than 1 minute read
Google source verification
Shaurya Chakra winner Colonel Bhati's funeral

शौर्य चक्र विजेता कर्नल भाटी का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

जोधपुर. करगिल युद्ध सहित कई सैन्य ऑपरेशन में पराक्रम दिखाने वाले शौर्यचक्र विजेता कर्नल संग्रामसिंह भाटी का शनिवार को सैन्य सम्मान से कागा स्थित राजपूत श्मशान स्थल पर अन्तिम संस्कार किया गया। कर्नल भाटी को उनकी पुत्रियों गायत्री और नितल ने मुखाग्नि दी। कुछ दिनों से अस्वस्थ कर्नल भाटी का दिल्ली में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 11 बजे एयरफोर्स एरिया में सेंट्रल स्कूल स्कीम स्थित निवास से कागा के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा में परिजन के अलावा सेना के वर्तमान और पूर्व अधिकारी, जेएनवीयू कुलपति प्रो. गुलाबसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी शामिल थे।

कागा में कर्नल भाटी को मुखाग्नि देने के साथ ही 10 पैरा के सीओ कर्नल वरुण छाबड़ा के नेतृत्व में कमाण्डो ने शस्त्र उल्टे कर शोक का बिगुल बजाया और तीन फ ायर कर अपने बहादुर अधिकारी को अन्तिम सलामी दी। इसके बाद पार्थिव देह से लिपटा तिरंगा ससम्मान उनके पिता कर्नल श्यामसिंह भाटी को सौंपा।