
Side effect of demonetisation on Mutiplex
देशभर में पुराने 500 और 1000 के नोट बंद होने के एक हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों के हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। मल्टीप्लेक्स में सन्नाटा है। जो मल्टीप्लेक्स सिनेमाप्रेमी दर्शकों से भरे रहते थे, खाली पड़े हैं। शो की संख्या घटने के साथ ही सिनेमा में दर्शकों की संख्या में 70 फीसदी की कमी आई है। दर्शकों के पास समय के अलावा खुल्ले पैसे भी नहीं हैं। पहले एक दिन में 7 से 8 हजार लोग रोजाना फिल्म देखते थे। यह संख्या अब 2 से 3 हजार रह गई है।
फिल्मों को दर्शकों का इंतजार
शहर में दो सिंगल स्क्रीन है नसरानी बाइस्कोप व कोहिनूर, जबकि ग्लिट्स, आईनॉक्स, मिराज बाइस्कोप व न्यू कोहिनूर मल्टीप्लेक्स हैं। करीब 1500 सीट वाले कोहिनूर में भी इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है, जहां पर अमूमन हॉलीवुड मूवी लगने से दर्शकों की भीड़ रहती है। इसके साथ ही बासनी क्षेत्र में स्थित नसरानी बाइस्कोप में भी दर्शक बहुत कम पहुंच रहे हैं। मल्टीप्लेक्स का हाल तो और भी बुरा है। जहां पर सीटें कम होती हैं, लेकिन टिकट दरें व खाने-पीने की सामग्री की इतनी ज्यादा रेट होती है कि लागत इसी से निकलती है। इन दिनों सभी सिनेमाघरों में लगी फिल्मों को दर्शकों का इंतजार है।
कैसे चलेंगी ये फिल्में
आठ नवम्बर को प्रधानमंत्री ने देशभर में पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों को अमान्य घोषित कर दिया। इसके बाद शहर के सिनेमाघरों में रॉक ऑन-2, डोंगरी का राजा, इश्क जुनून और पांच साहबजादे फिल्में रिलीज हुईं। शिवाय और एे दिल है मुश्किल पहले से ही चल रही थीं। नोटबंदी के बाद शिवाय और एे दिल है मुश्किल से दर्शकों ने मुंह फेर दिया, जबकि करण जौहर की एे दिल....और अजय देवगन की शिवाय दिवाली के दिन एक साथ रिलीज होने से पहले ही दोनों में दर्शक बंट जाने से नुकसान हुआ।
गत सप्ताह की रिलीज में बड़ी फिल्मों में फरहान अख्तर की रॉक ऑन-2 शामिल है। इस सप्ताह फोर्स-2 और तुम बिन-2 रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों के पहले भाग बहुत सफल रहे। इसलिए मूवी मेकर को सेकण्ड पार्ट से भी बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन नोटबंदी ने सब गड़बड़ कर दिया। रॉक ऑन सहित गत सप्ताह रिलीज हुई अन्य फिल्मों में से एक भी नहीं चली। इस सप्ताह भी दर्शक नहीं मिल रहे।
अब दे रहें हैं ऑफर
आईनॉक्स के मैनेजर देवेन्द्र सिंह आर्य का कहना है कि नोटबंदी से दर्शक घट गए हैं। इसलिए उन्होंने कोल्ड ड्रिंक के साथ फूड्स की खरीदारी पर 40 रुपए की छूट देने का फैसला लिया है। ग्लिट्स के प्रबंधक पुनित मेवाड़ा ने बताया कि उनके मल्टीप्लेक्स में बल्क में टिकट खरीदने पर कई ऑफर दिए जा रहे हैं। मिराज बाइस्कोप के मैनेजर पिंटू पंवार ने बताया कि उनके दो आेडी की कुल 641 सीटें हैं। इन दिनों हर शो को मात्र 40 से 50 दर्शक ही मिल रहे हैं।
न्यू कोहिनूर के संचालक जमील खान का कहना है कि क्रिकेट मैच में भी इतनी मंदी नहंी आई थी। नसरानी गु्रप के युसुफ खान बताते हैं कि नोटबंदी के बाद दर्शकों की संख्या में 70 फीसदी गिरावट आई है। एेसे में अभी चल रही फिल्में बुरी तरह से पिट रही है। वीकेंड में भी दर्शक नसीब नहीं हो रहे हैं। दिनभर तो लोग बैंक के बाहर लाइनों में खड़े रहते हैं। इसलिए फिल्म देखने का लोगों के पास समय ही नहीं है। ऑइनॉक्स व ग्लिट्स में ऑनलाइन टिकट बुकिंग हो रही है। साथ ही डेबिट व क्रेडिट कार्ड को स्वैप करके भी भुगतान किया जा सकता है।
एेसे घटी दर्शकों की संख्या
शहर में सिंगल स्क्रीन व मल्टीप्लेस में एक दिन में सभी फिल्मों के 70 से 75 शो रोजाना होते हैं। इन दिनों यह संख्या 50 से 55 तक सिमट गई है। जहां पहले प्रति शो 150 से 200 औसत दर्शक संख्या होती थी, वह अब 40 से 50 प्रति शो प्रतिदिन रह गई है। फिल्मों की बातें करें तो गत सप्ताह तक रॉक ऑन व शिवाय को सबसे ज्यादा दर्शक मिले, तो इस सप्ताह अभी तक तुम बिन से फोर्स आगे चल रही है।
Published on:
19 Nov 2016, 1:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.