13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: पथराव के बाद टूटेंगे 229 मकान… गरजेगा ‘बुलडोजर’, RAC के जवानों की निगरानी मे होगी कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने प्रशासन पर पत्थरबाजी कर दी। जिसमें निगम एडिशनल एसपी अतिक्रमण सुहाना खान चोटिल हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 9 Jun 2025, 11:59 AM IST

jodhpur news

Photo- Patrika

जोधपुर में उम्मेद सागर बांध में सोमवार सुबह से विभाग ने चिह्नित अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। बांध के 500 मीटर एरिया में निर्माण, अतिक्रमण या कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान वहां लोगों ने प्रशासन पर पत्थरबाजी कर दी। जिसमें निगम एडिशनल एसपी अतिक्रमण सुहाना खान चोटिल हो गई। दो महिला कांस्टेबल के सिर पर पत्थर लगने से गंभीर घायल हो गए।

पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए 6 हवाई फायर किए। मौके पर आरएसी जाब्ता बुलाया गया है। पथराव करने वाले बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। मेयर ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई फिर शुरू करवा दी है। बताया जा रहा है कि मौके पर पत्थरबाजी के घटना के बाद पुलिस, निगम और पीएचडी की टीम जान बचाकर भागना पड़ा। जेसीबी चलाने वाले 7 चालक भी चोटिल हो गए। 30-40 कच्चे मकान हटाने के बाद ही लोगों ने पथराव कर दिया।

विधायक ने CM को लिखा पत्र

दरअसल, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने उमेद सागर व आस-पास के खतरों पर हो रहे अतिक्रमणों पर रोक लगाने और अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सीएम को पत्र लिखा था। उसके बाद भी यहां पर अतिक्रमण बढ़ते गए। पीएचईडी विभागीय टीम ने मौका फाइनल सर्वे में कुल 229 अतिक्रमण मौके पर पाए गए थे।

अस्तित्व का संकट

करीब 210 गांवों की 5 लाख की आबादी की प्यास बुझाने वाला उम्मेद सागर बांध अब अपने ही अस्तित्व को ढूंढ रहा है। विभागीय लापरवाही का शिकार यह बांध अब भू-माफिया और अतिक्रमियों की भेंट चढ़ चुका है। इसके बाद बाद भी जिमेदार सरकारी एजेंसियां इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। बांध क्षेत्र में प्लॉट तक बेचे जा रहे है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में JDA का बड़ा एक्शन… 3 अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 15 बीघा भूमि से हटाया अतिक्रमण