31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण क्षेत्र की युवती को होटल में मिलने बुलाया, फिर रात भर करता रहा घिनौनी हरकत

गत 20 नवम्बर को वह उसके बुलावे पर जोधपुर पहुंची। वह उसे नजदीक स्थित होटल के कमरे में ले गया। इसके बाद वह बिलाड़ा लौट गई। फिर जब युवती ने युवक से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 2 Dec 2019, 10:55 AM IST

student called rural area girlfriend in hotel and raped her in jodhpur

ग्रामीण क्षेत्र की युवती को होटल में मिलने बुलाया, फिर रात भर करता रहा घिनौनी हरकत

जोधपुर. जिले के ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती को जोधपुर बुलाने के बाद 12वीं रोड चौराहे के पास स्थित होटल के कमरे में ले जाकर एक छात्र ने बलात्कार किया। पीडि़ता ने रविवार को देवनगर थाने में छात्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय युवती की शिकायत पर मूलत: बिलाड़ा हाल 12वीं रोड चौराहे के पास निवासी हिमांशु जटिया के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि युवती का दो-तीन साल से आरोपी छात्र से मिलना-जुलना था। गत 20 नवम्बर को वह उसके बुलावे पर जोधपुर पहुंची। वह उसे नजदीक स्थित होटल के कमरे में ले गया, जहां रातभर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह बिलाड़ा लौट गई। फिर जब युवती ने युवक से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। तब वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

जोधपुर के मसूरिया क्षेत्र में देर रात हुई महिलाओं से मारपीट, बचाव करने आाए युवक पर लाठियों से हुआ हमला

बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
बासनी में रेलवे फाटक के पास समोसा खाने से इनकार करने के बाद नौ वर्षीय बालिका को पकडकऱ कमरे में ले जाने व छेड़छाड़ करने के आरोपी को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार मूलत: औरंगाबाद हाल बासनी गांव निवासी कंचन शर्मा (30) पुत्र बंशी सुथार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि उसने शुक्रवार को नौ साल की बालिका को कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की थी। पीडि़ता के माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे। मां के लौटने पर पीडि़ता ने जानकारी दी थी। तब बासनी थाने में मामला दर्ज कराया गया था।