27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकल करते पकड़े जाने पर छात्रनेताओं के साथ जमकर किया हंगामा, जेएनवीयू को छिपानी पड़ी उत्तर पुस्किाएं

- केंद्राधीक्षक ने रजिस्ट्रार को रिपोर्ट की, रजिस्ट्रार ने पुलिस तक नहीं बुलाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 17 Jul 2018, 11:43 AM IST

jnvu student union leader arrested

student union, student union leaders, Cheating in exam, jnvu, jnvu exam news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. एक ओर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रशासन ने भारी भरकम इंतजाम किए और अभ्यर्थियों के कपड़े तक उतरवा दिए, वहीं दूसरी तरफ जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर स्थित भाषा प्रकोष्ठ परीक्षा केंद्र में नकल करते पकड़े जाने पर एक परीक्षार्थी ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अन्य छात्रों को बुलाकर घेर लिया। भाषा प्रकोष्ठ ने डर के मारे उत्तर पुस्तिकाएं गोपनीय शाखा भिजवाने से परहेज किया। पुस्तिकाएं प्रकोष्ठ के लॉकर में छिपाकर रखी गई। परीक्षा केंद्राधीक्षक डॉ. एसपी दूबे ने कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो. पीके शर्मा को फोन कर वस्तुस्थिति बता दी थी, लेकिन रजिस्ट्रार ने पुलिस नहीं बुलाई। उत्तर पुस्तिकाएं को अब मंगलवार को गोपनीय शाखा भेजी जाएंगी।

भाषा प्रकोष्ठ में सोमवार सुबह एमएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा थी। एमए पत्रकारिता की परीक्षा देने पहुंचा एक परीक्षार्थी अपने साथ तीन चार पर्चियां भी लेकर आ गया। वह बार-बार बाथरूम करने भी जा रहा था। परीक्षार्थी द्वारा नकल का संदेह होने पर इनवीजिलेटर ने फ्लाइंग बुलाई। डॉ. राजेंद्र परिहार और डॉ. कैलाश कौशल की फ्लाइंग ने परीक्षार्थी को पकड़ लिया और नकल का प्रकरण बनाया। परीक्षार्थी ने नकल के फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए। उसे दूसरी उत्तर पुस्तिका दी गई वह भी उसने नहीं ली। वाद-विवाद करने के बाद चलता बना। इसके बाद दो इनवीजिलेटर अतिरिक्त लगाए गए। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी अन्य छात्रों को लेकर पहुंचा और केंद्राधीक्षक से अपनी कॉपी मांगने लगा। दूबे ने गोपनीय शाखा को उत्तर पुस्तिकाएं लेने के लिए गाड़ी भेजने को कहा, लेकिन गोपनीय शाखा की गाड़ी नहीं आई। परीक्षार्थी काफी देर तक परीक्षा केंद्र को घेरे रहा। आखिर उत्तर पुस्तिकाएं भाषा प्रकोष्ठ में रखनी पड़ी।

हमनें रजिस्ट्रार को सूचना दे दी थी

परीक्षार्थी के पास दो चिट मिली थी। वह हंगामा कर रहा था। उसने फार्म पर दस्तखत भी नहीं किए। दूसरी कॉपी भी नहीं ली। परीक्षा के दौरान वह 4-5 बार बाथरूम चला गया। परीक्षा खत्म होने के बाद अन्य छात्रों को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा। हमने तो रजिस्ट्रार को सूचना दे दी थी।


डॉ. एसपी दुबे, केंद्राधीक्षक, भाषा प्रकोष्ठ परीक्षा केंद्र, जेएनवीयू

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग