11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संडे हमराह महामंदिर में होगी जोधपुर की गुड मॉनिंग

जोधपुर में राजस्थान पत्रिका की ओर से संडे की सुबह सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक महामंदिर में हमराह का कार्यक्रम होगा। इस दौरान महामंदिर से नागौरी गेट तक थीम रोड बनेगी।      

2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 03, 2018

Sunday Himrah Jodhpur's Good Morning will be in Mahamandir

Sunday Himrah Jodhpur's Good Morning will be in Mahamandir

जोधपुर.सुबह की खुशगवार फिजा,मंद-मंद बयार, वॉकिंग, जॉगिंग, खेल, गीत, संगीत, रोचक,मनोरंजक और ज्ञानवृद्धक कार्यक्रमों के संग सेहत की सुबह। संडे मॉर्निंग गुलाबी ठंड में कुछ एेसा ही खूबसूरत होगा नजारा। आप भी सपरिवार बन सकते हैं इस खूबसूरत ईवंट के साक्षी। न कोई टिकट न कोई पास और सबकुछ फ्री में होगा आपके आसपास। यानी जोधपुराइट्स के लिए फुल फ्री एंटरटेनमेंट। कीजिए खुद से कमिटमेंट कि यहां पहुंच कर करेंगे फुल एन्जॉयमेंट।

जो जागेंगे वो पाएंगे, जो सोएंगे वो खोएंगे

राजस्थान पत्रिका की ओर से इस रविवार को फिर से उमंग, उल्लास और ऊर्जा की तरंगें बिखेरते हुए मस्ती व रोमांच का फ्री कार्निवाल हमराह महामंदिर में होगा। फ न व फि टनेस के कार्निवाल में सभी के लिए फ्री एंट्री रखी गई है। महामंदिर से नागौरी गेट तक थीम रोड होगी, जहां सुबह ६.३० से ८.३० बजे तक जोधपुर के हमराह कोई भी क्रिएटिव एक्टिविटी कर सकेंगे। तो फिर लगा लीजिए घड़ी और मोबाइल में अलार्म। आप घर पर सोते रह गए तो चूक जाएंगे और यहां पहुंचेंगे तो बहुत कुछ पाएंगे। यानी मस्ती और मनोरंजन का खजाना।

वॉव फ्री एक्टिविटी जोन
इस थीम रोड को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से व्हीकल फ्री घोषित किया जाएगा। व्हीकल फ्री रोड दरअसल एक्टिविटी फ्री रोड होगी। यहां मॉर्निंग वॉकर्स के लिए नॉन फॉर्मल व फ्री एक्टिविटी जोन होंगे। बच्चों, युवा से लेकर बुजुर्ग, कोई भी आकर किसी भी एक्टिविटी जोन में पार्टिसिपेट कर सकता है।

यहां 20 से अधिक एक्टिविटीज होंगी
करीब दो घंटे के दौरान थीम रोड पर 2० से अधिक एक्टिविटीज होगी, जो आपको तरोताजा कर देंगी। इसमें वॉकिंग और जॉगिंग के साथ पारंपरिक खेल का रोमांच होगा। बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए स्केटिंग, सेल्फ डिफेंस, योगा, कराटे, बैडमिंटन, वेस्टर्न डांस, डोज बॉल, जिम्नास्टिक जैसे ईवंट भी होंगे। छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेल के विजेताओं को हाथों-हाथ पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कुछ क्रिएटिव करने वालों के लिए रंगोली व पेन्टिंग रखी गई है। बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर होंगे, जहां वे फ्री में स्वास्थ्य जांच करवा सकते हैं।

इनका रहेगा विशेष सहयोग
भारत सेवा संस्थान के नरपतसिंह कच्छवाह, अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र चौपासनी के रामदयाल चौधरी, एक्यूप्रेशर के राजेन्द्र सांखला व किशनलाल प्रजापत, आरोग्य निदान केन्द्र के राजेश गुप्ता, रणछोड़ शहनाई वादन के राजेंद्र परिहार, स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान के सुरेंद्र भंडारी, पशुपति आर्ट स्कूल के अमित जोशी, हल्ला बोल मंच के अमित व्यास, अरविन्द अश्विनीकुमार जोशी, मैलोडी किंग्स ग्रुप के माजिद हुसैन सहित क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहेगा।

यहां करें सम्पर्क
मनोरंजन के खजाने से भरपूर हमराह से जुडऩे व अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर ९४१३८-६४३३१ पर सम्पर्क कर सकते हैं।