
Sunil Choudhury will continue as the student union president
जोधपुर. जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के वाइस चान्सलर डॉ. गुलाबसिंह चौहान ने छात्र संघ चुनाव विवाद से जुड़े केस की सुनवाई के बाद अपना अंतिम निर्णय सुना दिया है।
जोधपुर.जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गुलाबसिंह चौहान ने छात्र संघ चुनाव विवाद से जुड़े केस की सुनवाई के बाद अपना अंतिम निर्णय सुना दिया है। इस निर्णय के अनुसार अब सुनील चौधरी छात्रसंघ अध्यक्ष बने रहेंगे।
तीन बिंदु थे जिन पर सुनवाई की गई
कुलपति गुलाबसिंह चौहान का कहना है कि उनके समक्ष मूल सिंह की अपील के तीन बिंदु थे जिन पर सुनवाई की गई। ग्रिवेंस रिड्रेसल कमिटी की ओर से मूलसिंह का नामांकन खारिज करने पर निर्णय अपास्त कर दिया गया है। कुलपति ने चुनाव प्रक्रिया को वैध माना है। वहीं चुनावी खर्चे से संबंधित सवाल के जवाब में उनके पास केवल चुनावी प्रक्रिया से संबंधित शिकायतें आई थीं और अपील सुननी थी। ऐसे में चुनावी खर्च से संबंधित मुद्दा उनकी अपील में शामिल नहीं था।
सभी पदाधिकारी भी अपने पद पर बने रहेंगे
अब छात्र संघ के सभी पदाधिकारी भी अपने पद पर बने रहेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश पंचारिया कुलपति का निर्णय आने के बाद विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में छात्रों से मिलते हुए दोनों पदाधिकारी कुलपति के निर्णय से खुश नजर आए। छात्रों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
Updated on:
31 Oct 2018, 8:01 PM IST
Published on:
31 Oct 2018, 8:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.