जोधपुर. सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की टिप्पणी पर व्यास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय हूं। शेखावत की जितनी उम्र नहीं है, उससे ज्यादा साल पार्टी में बिताए है। शेखावत मेरे पुत्र जैसे है, लेकिन जो बात उन्होंने बोली है वो उन्हें शोभा नहीं देती। जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड भी मुझे सम्मान देते हैं। जोशी तो मेरे पैरों के हाथ लगाते हैं। वे मेरा सम्मान करते हैं।