10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thailand Princess: जसवंत थड़ा-मेहरानगढ़ फोर्ट की दीवानी हुई थाईलैंड की राजकुमारी, खुद के लिए खरीदी ऐसी चीज

Thailand Princess Jodhpur Visit: थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नरिरत्ना राजकन्या ने जोधपुर में मेहरानगढ़ किले और जसवंत थड़ा का भ्रमण किया तथा शाम को शोरूम में खरीदारी की।

less than 1 minute read
Google source verification
Thailand Princess, Thailand Princess in Jodhpur, Thailand Princess Jodhpur Visit, Thailand Princess in Rajasthan, Thailand Princess Rajasthan Visit, थाईलैंड राजकुमारी, थाईलैंड राजकुमारी इन जोधपुर, थाईलैंड राजकुमारी जोधपुर विजिट, थाईलैंड राजकुमारी इन राजस्थान, थाईलैंड राजकुमारी राजस्थान विजिट, Sirivannavari Narirathna

थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नरिरत्ना। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नरिरत्ना राजकन्या ने सोमवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेहरानगढ़ किले और जसवंत थड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान राजकुमारी किले की स्थापत्य कला और शौर्य देखकर अभिभूत हो गईं। शाम को उन्होंने सर्किट हाउस रोड स्थित एक शोरूम का दौरा किया, जहां स्वयं के लिए आभूषण खरीदे।

राजकुमारी की जोधपुर यात्रा के दौरान सोमवार को लगातार दूसरे दिन शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। उनके निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के चलते कई प्रमुख मार्गों पर बार-बार ट्रैफिक रोका गया, जिससे आमजन को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ा। सर्किट हाउस रोड पर तो पूरा ट्रैफिक बंद रहा। पूरा ट्रैफिक भाटी चौराहा से रातानाडा होकर डायवर्ट किया गया।

सोमवार दोपहर उम्मेद भवन में लंच करने के बाद राजकुमारी जसवंत थड़ा पहुंचीं। इस दौरान किला रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया। राजकुमारी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर पर्यटकों की भीड़ लग गई। इसके बाद वह मेहरानगढ़ किले पहुंचीं, जहां राजसी अंदाज में उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। सर्किट हाउस पर खरीदारी के बाद वह फिर से उम्मेद भवन पहुंचीं, जहां डिनर और रात्रि विश्राम किया।

थाई शेफ साथ आया, नॉनवेज अधिक

राजकुमारी के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनका निजी शेफ भी आया है। उम्मेद भवन में उनके लिए वही भोजन तैयार कर रहा है, जिसमें अधिकांशतः नॉनवेज व्यंजन शामिल हैं। रास हवेली के दौरे के दौरान राजकुमारी ने जोधपुरी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया था।

आगरा के लिए करेंगी प्रस्थान

मंगलवार को राजकुमारी होटल उम्मेद भवन पैलेस से प्रस्थान कर हस्तशिल्प केंद्र का भ्रमण करेंगी। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से आगरा के लिए रवाना होंगी। प्रशासन ने मंगलवार को भी निर्धारित समय पर यातायात नियंत्रण और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था लागू रखने के निर्देश दिए हैं।