बचेगा समय, मिलेगी लाइनों से निजात
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) परिवहन विभाग की टीम यह काम किया जा रहा है। विभाग परिवहन संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने की ओर बढ़ रहा है। हाल ही लर्निंग लाइसेंस, इंटनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस रिनुअल, लाइसेंस डुप्लीकेट, एड्रेस चेंज और सरेंडर ऑफ डीएल की सर्विस ऑनलाइन की जा चुकी है। इससे वाहन संचालक कार्यालयों की विंडो के सामने लगने वाली कतार से भी बच सकेंगे। समय की भी बचत होगी। ये सुविधाएं परिवहन कार्यालयों में जाकर ऑफ लाइन भी ली जा सकती हैं।