4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने घर के चौक में फंदा लगाकर जान दी

युवक ने घर के चौक में फंदा लगाकर जान दी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 7 Oct 2020, 7:00 AM IST

युवक ने घर के चौक में फंदा लगाकर जान दी

युवक ने घर के चौक में फंदा लगाकर जान दी

जोधपुर.

महामंदिर थानान्तर्गत शिव शक्ति नगर गली-३ स्थित मकान में मंगलवार को एक युवक फंदे पर लटका मिला। जांच के बाद परिजन को सूचित कर रात को शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
प्रशिक्षु आरपीएस व थानाधिकारी आशीष कुमार के अनुसार मूलत: हनुमानगढ़ जिले में नोहर हाल शिव शक्ति नगर गली-3 निवासी प्रदीप (25) पुत्र किशन पारीक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वह अपने जीजा व कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मकान में रहता था। वह सुबह दुकान पर काम करने नहीं गया था। देर शाम उसके जीजा व साथ रहने वाले मकान में आए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसी छत से जीजा मकान में पहुंचे तो चौक में प्रदीप को फंदे पर लटका पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका। उसके पास सुसाइड नोट भी नहीं मिला। उसका मोबाइल भी लॉक है। उसकी जांच के बाद आत्महतया का कारण पता लग पाएगा।