4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
सलमान खान व मूसेवाला के पिता को धमकी भरा ई-मेल
Play video

सलमान खान व मूसेवाला के पिता को धमकी भरा ई-मेल

- जोधपुर से युवक पकड़ा, मुम्बई व जोधपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 26 Mar 2023, 7:24 PM IST

जोधपुर.
फिल्म अभिनेता सलमान खान और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी भरे ई-मेल करने वाला युवक जोधपुर जिले के लूनी तहसील का निकला। मुम्बई पुलिस और लूनी थाना पुलिस ने रोहिचा कला में सियागों की ढाणी स्थित मकान में दबिश देकर रविवार को उसे हिरासत में लिया। बाद में पुलिस उसे मुम्बई ले गई।
थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि गत दिनों फिल्म अभिनेता सलमान खान के ई-मेल पर धमकी भरा मेल आया था। जिसमें सलमान खान को जान से मारने की धमकियां दी गईं थी। इस संबंध में मुम्बई के बान्द्रा थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। मुम्बई पुलिस की जांच में सामने आया कि धमकी देने वाला जोधपुर में लूनी तहसील का धाकड़राम बिश्नाेई है। उसकी लोकेशन गांव में होने का पता लगा तो मुम्बई पुलिस का एएसआइ बजरंग जगताप रविवार को लूनी थाने पहुंचे, जहां मामले के संबंध में जानकारी दी और धाकड़राम के वांछित होने के बारे में अवगत कराया गया।
लूनी थाना पुलिस व मुम्बई पुलिस ने संयुक्त रूप से सियागों की ढाणी में मकान पर दबिश दी, जहां से धाकड़राम 21 पुत्र रामलाल बिश्नोई को हिरासत में लिया गया। प्रारम्भिक पूछताछ के बाद पुिलस उसे मुम्बई ले गई।
सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी दी थी धमकी
पुलिस का कहना है कि गत 21 मार्च को धाकड़राम ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी धमकी भरा ई-मेल किया था। इस संबंध में पंजाब के मानसा में पुलिस स्टेशन सदर में मामला दर्ज कराया गया है। पंजाब पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी के लिए लूनी आई। अब पंजाब पुलिस धाकड़राम को मुम्बई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर सकेगी।
अवैध हथियार के साथ हुआ था गिरफ्तार
गौरवतलब है कि धाकड़राम को सरदारपुरा थाना पुलिस ने गत वर्ष 12 सितम्बर को नेहरू पार्क के पास अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उसने सलमान व मूसेवाला के पिता को धमकी भरे मेल क्यों किए इस संबंध में जांच की जा रही है। वहीं, उसके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सम्पर्क के बारे में भी पता लगाया जाएगा।