31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विंटर वैकेशन्स में ट्रेवलिंग का है प्लान, भारत के इन टॉप ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर बनाए इयर एंड को मेमोरेबल

घूमने के शौकिन लोगों को हमेशा छुट्टियों का इंतजार रहता है। इस बार भी दिसंबर के अंत में सर्दियों की छुट्टियों में बच्चों से लेकर बड़े तक घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए लेकर आए हैं टॉप ट्यृूरिस्ट डेस्टिनेशन जहां आप न सिर्फ अपने दिसंबर को यादगार बना सकते हैं, बल्कि नववर्ष का स्वागत भी शानदार तरीके से कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 29 Nov 2019, 2:29 PM IST

top tourist destinations to visit during winter vacations in India

विंटर वैकेशन्स में ट्रेवलिंग का है प्लान, भारत के इन टॉप ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर बनाए इयर एंड को मेमोरेबल

अरविंदसिंह राजपुरोहित/जोधपुर. घूमने के शौकिन लोगों को हमेशा छुट्टियों का इंतजार रहता है। इस बार भी दिसंबर के अंत में सर्दियों की छुट्टियों में बच्चों से लेकर बड़े तक घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए लेकर आए हैं टॉप ट्यृूरिस्ट डेस्टिनेशन जहां आप न सिर्फ अपने दिसंबर को यादगार बना सकते हैं, बल्कि नववर्ष का स्वागत भी शानदार तरीके से कर सकते हैं।

WATCH : पर्यटकों की फेवरिट डेस्टिनेशन है जोधपुर का तूरजी का झालरा, बेशकीमती विरासत का है बेजोड़ नमूना

मुन्नार (केरल )
केरल पर्यटकों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला राज्य है। इसे गॉड्स ऑन कंट्री नाम से भी जाना जाता है। यहां बिछी हरियाली की चादर आपको न सिर्फ रोमांचित कर देगी, बल्कि आपके सफर का मजा भी दोगुना कर देगी। यहां पर कई प्रकार के दर्शनीय स्थल हैं। जिसमें मुन्नार काफी फेमस जगह है। यहां की सुबह शाम का दृश्य मनोरम होता है। मुन्नार में ट्रैकिंग मार्ग, चाय कारखाने, छोटे बंगले भी हैं जो आपको एक पुरानी दुनिया का अनुभव देंगे। इस जगह का ठंडा मौसम इसे सर्दियों में केरल की सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है।

WATCH : ओपन माइक्स व मेडिटेशन सेंशन्स में हिट हो रहा फैजल का संतूर वादन, बॉलीवुड सिंगर्स ने भी बढ़ाया हौसला

उडुपी (कर्नाटक)
इस विंटर की शुरुआत एवं इयर के एंड में यदि आप समुंद्र के आस-पास की जगह घूमने का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। उडुपी में सर्दियों का मौसम काफी सुहावना रहता है। इसके अलावा यहां पर हल्की-हल्की धूप में समंदर किनारे यादगार पलों को बिता सकते हैं। यहां पर मालपे बीच है जहां पर खूबसूरत खाडिय़ां बड़ी चट्टानों के बीच स्थित है। इनके पास में नारियल के पेड़ और समुद्र के खूबसूरत नजारों का अनुभव कर सकते हैं।

25 दिसंबर को बनेगा यह महायोग, बुध-चन्द्रमा धनु में आने से बढ़ेगी राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्र में उथल-पुथल

तीर्थन वैली (हिमाचल प्रदेश)
यदि आप हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत वादियों में रुकने की जगह तलाश रहे हैं तो यह बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां कई खूबसूरत वादियां हैं जहां रह कर छुट्टियों को प्रकृति के साथ बिता सकते हैं। यह छोटे से कस्बे बंजर के नजदीक तीर्थन नदी के किनारे पर फैली हुई है। स्थानीय लोग यहां पर कॉटेज बना कर सैलानियों को जंगल के बीच में रुकने की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।

जोधपुर का अनूठा रेस्त्रां, इस कैफे कम आर्ट गैलरी में पसंद आने पर खरीद सकते हैं मनचाहा सामान

औली (उतराखंड)
इस जगह को प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से जाना जाता है। विंटर लवर के लिए यह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, नंदा देवी, कैमेट जैसे हिमालयी पर्वत देखने के लिए देश-विदेशों से पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। दिन के वक्त सूर्य की रोशनी से यहां बर्फ के पहाड़ चांदी की तरह चमकते नजर आते हैं। वहीं शाम के समय यहां रहकर सूरज व चांद को धरती के बिल्कुल पास-पास महसूस कर सकते हैं।