11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
आगामी  विधानसभा चुनाव के चलते नए चेहरे संभालेंगे चुनावी साल में शहर की कानून व्यवस्था
Play video

आगामी विधानसभा चुनाव के चलते नए चेहरे संभालेंगे चुनावी साल में शहर की कानून व्यवस्था

- पुलिस कमिश्नरेट में बदल जाएंगे अधिकारी, साठ प्रतिशत निरीक्षकों के तबादले, कई कतार में
Google source verification


– उप निरीक्षकों के तबादले के संबंध में स्थिति अस्पष्ट

 

जोधपुर. राज्य में इस वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शहर की कानून-व्यवस्था की कमान नए हाथों में होगी। अब तक चौदह थानाधिकारी सहित अठारह पुलिस निरीक्षकों के तबादले हो चुके हैं। हालांकि अभी तक कोई पद से मुक्त नहीं हुआ लेकिन चुनाव आयोग के आदेशों की पालना भी की जानी है। पुलिस कमिश्नर का बदलना भी तय है।

 

छह माह पहले भेजी थी सूची
चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में पुलिस आयुक्तालय ने 15 दिसंबर को राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) को तीन वर्ष या उससे अधिक समय से जिले में पदस्थापित पुलिस निरीक्षकों की सूची भेजी थी। इनमें से दो निरीक्षकों को छोड़ शेष के स्थानान्तरण आदेश जारी हो चुके हैं।

 

अधिकांश थानाधिकारी बदलेंगे, उप निरीक्षकों पर संशय
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में आने वाले पूर्व व पश्चिम जिले में छह सर्किल के तहत 26 पुलिस स्टेशन हैं। चुनाव आयोग के आदेश की पालना में पुलिस निरीक्षक वाले चौदह थानाधिकारी बदले जाएंगे। उप निरीक्षक वाले कई थानों के प्रभारी बदले जाने की भी संभावना है। उप निरीक्षकों के तबादलों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मुख्यालय ने अभी तक उप निरीक्षकों से पसंदीदा जगह भी नहीं मांगी है।