27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Jodhpur: ट्विटर कर रहा रेल यात्रियों की समस्या का समाधान
Play video

Jodhpur: ट्विटर कर रहा रेल यात्रियों की समस्या का समाधान

- मण्डोर एक्सप्रेस और बीकानेर-बांद्रा ट्रेन के यात्रियों को मिली राहत
Google source verification


जोधपुर. यात्रियों द्वारा सोशल मीडिया ट्विटर का बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है। मण्डोर एक्सप्रेस में जोधपुर से दिल्ली जा रहे यात्री विशेष वाजपेयी ने गुरुवार सुबह 5 बजे कोच संख्या एस -11 में पंखा बहुत तेज आवाज करने की शिकायत की। इस पर रेलवे ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए मुख्य यांत्रिक इंजीनियर जयपुर को सूचित किया। इसके बाद ऑन बोर्ड स्टॉफ ने मौके पर पहुंचाकर समस्या का समाधान कर दिया। यात्री का शिकायत निवारण का प्रति उत्तर भी ट्विटर हैण्डल पर किया गया।
इसी प्रकार बुधवार को गाड़ी संख्या 14707 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस रणकपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस के मध्य यात्रा कर रहे यात्री आयुष द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के ट्विटर हैण्डल पर गुरुवार सुबह 8.05 बजे शिकायत की गई। यात्री ने बताया कि कोच संख्या ए-1 में टॉयलेट बहुत गंदी स्थिति में है। उसमें बदबू आ रही है। ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंचने पर इसे प्राथमिकता से साफ करवाया जाए। रेलवे के सूचित करने पर ऑन बोर्ड स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की।