31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
एसयूवी में पिस्तौल लेकर घूमते दो गिरफ्तार, खाली मैग्जीन भी जब्त
Play video

एसयूवी में पिस्तौल लेकर घूमते दो गिरफ्तार, खाली मैग्जीन भी जब्त

- मादक पदार्थ व अवैध हथियार में दस माह से वांछित था एक आरोपी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 21 Sep 2020, 6:31 AM IST

जोधपुर.
पंचायत चुनाव के मद्देनजर चल रही विशेष गश्त के दौरान डांगियावास थाना पुलिस ने कोकुण्डा गांव के पास एसयूवी में सवार दो युवकों से एक पिस्तौल व खाली मैग्जीन जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में शामिल एक युवक दस माह से मण्डोर थाने में दर्ज मादक पदार्थ व अवैध हथियार के मामले में वांछित था।
थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि गश्त के दौरान कोकुण्डा के पास संदिग्ध हालात में नजर आई एक एसयूवी को रोका गया। तलाशी लेने पर दो युवकों के पास एक अवैध पिस्तौल व खाली मैग्जीन बरामद हुई। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पिस्तौल व मैग्जीन के साथ एसयूवी जब्त की गई। साथ ही पीपाड़ शहर में खोखरिया निवासी लेखाराम उर्फ पीपी सोऊ (२४) पुत्र दौलाराम बिश्नोई और मूलत: बाप थानान्तर्गत खिदरत हाल माता का थान में अमर नगर निवासी सुमित (२२) पुत्र सोडाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सुमित के खिलाफ गत वर्ष ४ नवम्बर को मण्डोर थाने में मादक पदार्थ व अवैध हथियार का मामला दर्ज हो रखा है। जिसमें वह दस माह से फरार था। आरोपियों से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।