
दुकान का शटर तोड़ चोरी करके भागे दो युवक, बाइक नम्बर से पकड़े
जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने सोमानी कॉलेज के पास राजीव गांधी कॉलोनी में डेयरी व प्रोविजन स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद करने किए जा रहे हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा ने बताया कि मूलत: कापरड़ा हाल सोमानी कॉलेज के पास राजीव गांधी कॉलोनी गली-२ निवासी उम्मेद अली पुत्र हुसैन खां की क्षेत्र में डेयरी व प्रोविजन स्टोर है। गत छह अक्टूबर की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर सेंध लगाई और हजारों रुपए का सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज व अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की। वारदात की रात क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो युवक संदिग्ध घूमते नजर आए थे। एसआई हरिसिंह के पीछा करने पर दोनों संकरी गलियों में भाग गए थे, लेकिन इनकी बाइक जब्त कर ली गई थी। पंजीयन नम्बर के आधार पर युवकों का पता लगाया गया। दोनों को पकड़कर जांच की गई तो डेयरी दुकान में चोरी का खुलासा हो गया। इस पर पुलिस ने उम्मेद चौक में पूरबियों की गली निवासी फिरोज खां पुत्र अब्दुल अजीज को गिरफ्तार किया। उससे ताला तोडऩे में प्रयुक्त होने वाली रकब जब्त की गई। वारदात में शामिल रहे सिटी पुलिस के पीछे निवासी मोहम्मद रज्जाक पुत्र मोहम्मद रमजान को एसआई हरिसिंह, कांस्टेबल बलवीर व महेन्द्र चौधरी ने गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
9 Oct 2020, 2:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.