27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अज्ञात वाहन ने ली श्रमिक की जान

-बोरानाडा में एक फैक्ट्री के सामने हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rajpurohit

•

Updated: 9 Mar 2020, 2:15 AM IST

अज्ञात वाहन ने ली श्रमिक की जान

अज्ञात वाहन ने ली श्रमिक की जान

जोधपुर. बोरानाडा में एक फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन की चपेट से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। वह किसी काम के सिलसिले में फैक्ट्री से बाहर निकला ही था कि अज्ञात वाहन से उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर बोरानाडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा।

हेड कांस्टेबल लक्ष्मण के अनुसार बालेसर थानान्तर्गत कोनरी गांव निवासी मेघाराम (24) पुत्र हंसाराम मेघवाल बोरानाडा की फैक्ट्री में काम करता था। वह दोपहर में किसी काम से फैक्ट्री से बाहर निकला था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां से निकल रहे एक व्यक्ति ने उसे मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजन को सूचित किया। साथ ही कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा गया। मृतक के भाई की तरफ से अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग