
2-4 terrorists killed every day in Kashmir: Rajnath Singh
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का रोल धुरी की तरह है। बात चाहे कश्मीर की हो या उत्तर-पूर्वी राज्यों में फैले उग्रवाद की। आईबी की खुफिया सूचनाओं से काफी मदद मिल रही है। कश्मीर में हालात बदल गए हैं। वहां हर रोज दो-चार आंतककारियों का खात्मा सुरक्षा बल कर रहे हैं।
केन्द्रीय गृहमंत्री सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भदवासिया रोड पर आईबी के वेस्ट जोन रीजनल ट्रेनिंग सेन्टर भवन का पट्टिका अनावरण कर लोकार्पण व भवन अवलोकन के बाद परिसर में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। करीब डेढ़ घंटे के लिए जोधपुर आए सिंह ने समारोह में कहा कि उत्तर-पूर्व के बारे में 3-4 वर्ष पहले के हालात में 70 प्रतिशत की कामयाबी मिली है। नक्सली फ्रंट पर अब अधिक नुकसान नक्सली का हो रहा है, इसके पीछे आईबी की सटीक सूचना रहती है। नार्थ ईस्ट में शंाति व कानून व्यवस्था में कामयाबी हासिल की है। देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की भूमिका की सराहना की।
देश की आंतरिक सुरक्षा चैलेंज
गृह मंत्री ने कहा कि देश में आन्तरिक सुरक्षा करना बड़ा कार्य है और अकेले आईबी नहीं कर सकती। इसके लिए अन्य शाखाओं, संगठनों का भी सहयोग मिलता है। देश में आन्तरिक सुरक्षा चैलेंज है, जिसका आईबी प्रभावी रूप से मुकाबला कर रही है।
जनता को बेसिक साइबर क्राइम की जानकारी जरूरी
उन्होंने प्रधानमंत्री के डिजीटल इंडिया की बात करते हुए कहा कि ग्रोथ चाहते हैं, तो डिजीटल लिटरेसी व डिजिटल सिक्यूरेटी क्षेत्र का लोगों को बैसिक साइबर क्राइम के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आईबी इस दिशा में काम करने पर विचार कर रही है। ताकि साइबर व धोखे से लोगों को निजात मिल सके। गृह मंत्री ने बताया कि इस सेन्टर से प्रशिक्षण प्राप्त करने पर कार्य की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। गृहमंत्री ने परिसर में अमलतास के पौधे का भी रोपण किया। आईबी निदेशक राजीव जैन ने बताया कि अब तक 7262 को प्रशिक्षण दिया गया।
यह रहे मौजूद
समारोह में केन्द्रीय कृषि व कृषक कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय विधि व न्याय राज्य मंत्री पीपी चौधरी व राज्य के वन, पर्यावरण व खेल मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर व जन स्वास्थ्य अभियंात्रिकी मंत्री व जिला प्रभारी सुरेन्द्र गोयल, जेडीए चैयरमेन डॉ.(प्रो.) महेन्द्रसिंह राठौड़, संसदीय सचिव भैराराम सियोल, महापौर घनश्याम ओझा, विधायक जोगाराम पटेल, सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी, पुलिस आयुक्त अशोक राठौड़, जिला कलक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर, आईजी हवासिंह घुमरिया, एम्स निदेशक संजीव मिश्रा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में गृह मंत्री को आईबी निदेशक राजीव जैन ने व कृषि राज्य मंत्री को अतिरिक्त निदेशक पी एस पुरोहित ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। अतिरिक्त निदेशक आईबी पृथ्वीसिंह पुरोहित ने आभार व्यक्त किया। गृहमंत्री विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
हवाई अड्डे पर नहीं दिया जा सका गार्ड ऑर्फ ऑनर
इन दिनों राजस्थान में वेतन कटौती के खिलाफ चल रहे पुलिस के आंदोलन का असर भी राजनाथ सिंह के दौरे पर नजर आया। राजनाथ सिंह को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑनर नहींं दिया जा सका। गार्ड ऑफ ऑनर देने वाले जवान इन दिनों अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने पुलिस के उन जवानों को बुलाया गया जो वेतन कटौती के दायरे में नहीं आते और आंदोलन पर नहीं हैं। इसके बाद भदवासिया स्थित समारोह स्थल पर गृह मंत्री को गार्ड ऑर्फ ऑनर दिया गया।
Published on:
17 Oct 2017 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
