
Thugs of Hindostan, Thugs of Hindostan latest news, Thugs of Hindostan shooting update, amitabh bachchan thugs of hindostan, thugs of hindostan leaked picture, Amitabh Bachchan, amitabh bachchan in jodhpur, film shooting in jodhpur, jodhpur news
जोधपुर . आदित्य चौपड़ा के यशराज बैनर्स के बैनर तले निर्माणाधीन मल्टी और मेगा स्टारर फिल्म द ठग्स ऑफ हिंदोस्ता की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर आने के बाद अदाकारी के 'जादूगरÓ, बॉलीवुड के शहंशाह और 'बेमिसालÓ महानायक अमिताभ बच्चन बीमार पड़ गए हैं। इस वजह से पूरे बॉलीवुड के साथ उनके चाहने वाले बहुत फिक्रमंद हो गए हैं। इस मिलेनियम स्टार के साथ जोधपुर शहर का पुराना याराना है और अपनेपन का गहरा सिलसिला है। अब डॉक्टर्स की टीम उनकी दवा कर रही है तो उनके फैन्स उनकी सेहतमंदी और तंदरुस्ती के लिए दुआ कर रहे हैं।
शहर के खूबसूरत सीन कैमरे में कैद किए
बिग बी के साथ जोधपुर शहर की खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं। इस शहर के साथ उनका पुराना याराना रहा है। वे जब फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर आए तो उन्होंने इस शहर के खूबसूरत सीन कैमरे में कैद किए। यह इस शहर से उनकी मोहब्बतें हैं, याराना है और सिलसिला पुराना है।बिग बी को जोधपुर में मिली थी डॉक्टरेट की डिग्रीबॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन व पर्यावरणविद कैप्टन सी पी कृष्णन नायक को जोधपुर शहर के एक विवि में अक्टूबर २०११ डॉक्टरेट की डिग्री मिली थी। बच्चन को मिलने वाली डॉक्टरेट की यह चौथी डिग्री थी। उस समारोह में बच्चन साहब ने अपने पिता कवि हरिवंशराय बच्चन की कविता अग्निपथ रुक रुक कर कई पोज देते हुए सुनाई थी। तब उनके साथ हर तरफ अग्निपथ अग्निपथ के स्वर गंूज उठे थे।
ज्वैलरी शो रूम के उदघाटन में भी आए थे जोधपुर
खम्मा घणी जोधपुर... आया हूं सांस्कृतिक नगरी में...। मिलेनियम सुपर स्टार फिल्म स्टार बिग बी अमिताभ बच्चन ने 24 अप्रेल 2016 को जोधपुर के सरदारपुरा में इन चंद लाइनों से ही फैन्स का दिल जीत लिया था। वे एक ज्वैलरी शो रूम का उदघाटन करने के लिए अभिनेत्री पत्नी जया भादुड़ी के साथ चार्टर प्लेन से जोधपुर आए थे। जब बच्चन जैसे ही स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने अपने हजारों फैन्स को देखा था तो उनके चेहरे पर भी खुशी साफ-साफ नजर आई थी। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आया। बच्चन ने माइक हाथ में लेकर कहा था, नमस्कार, तो एक साथ हजारों फैन्स के हाथ उनके अभिवादन में उठ गए।मैं आजाद हूं की याद दिलाई थी: स्टेज पर खड़े बच्चन ने उस वक्त अपनी फिल्म मैं आजाद हूं की याद दिला दी थी, जब उन्होंने मुट््ठी बंद करके अपने फैन्स को जोश दिलाया था। शो रूम के उदघाटन से पूर्व अमिताभ बच्चन ने अपने फैन्स को संबोधित किया था। उसके बाद शो रूम का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने शो रूम का विजिट किया था।
फैन्स के साथ सेल्फी ली थी
बच्चन ने बाहर आकर स्टेज पर खड़े-खड़े ही अपने फैन्स के साथ सेल्फी ली और वहां से रवाना हो गए थे । इसी तरह जया बच्चन ने भी शो रूम का उद्घाटन करने के बाद स्टेज से ही अपने फैन्स के साथ सेल्फी ली थी।शो रूम का उद्घाटन : अमिताभ बच्चन व उनकी पत्नी जया बच्चन ने रविवार को सरदारपुरा स्थित जीटी टॉवर में शो रूम का उद्घाटन किया था। शोरूम के उद्घाटन से पहले इस जोड़ी को एक विज्ञापन कैम्पेन में देखा गया था, जिसमें वे राजस्थानी कपल बन कर तीनों शहरों में ज्वैलरी शो रूम लांच करने के बारे में बात करते हुए दिखाए दिए थे। कंपनी के चेयरमैन कल्याणरमन तो वह लम्हा कभी नहीं भूल पाए, जब बच्चन उनके बुलावे पर जोधपुर आए थे। उनका कहना था कि यह कंपनी के लिए एेतिहासिक पल है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन कल्याण के तीन शोरूम का शुभारंभ करने के लिए राजस्थान आए। कंपनी की ओर से 24 अप्रेल को एक ही दिन में जोधपुर, जयपुर व उदयपुर में शोरूम खोले गए थे।
---बिग बी बच्चन के ट्विटर पर पोस्ट--
-अंतरिक्ष सी विशालता-जोधपुर ..उम्मेद भवन. आश्चर्य है भव्यता, अंतरिक्ष सी विशालता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात शांति है इंजरी ईवंट के लिए।
-होटल सैटअप में मैं और मेरे साथी आईटी स्पेशलिस्ट महेश्वर...दीवार उनकी पसंदीदा फिल्म है और उन्होंने यह फिल्म बार-बार देखी है। मैं कई बार सोचता और सुखद आश्चर्य करता हूं कि उस दौर यानी 70 और 80 के दशक के फिल्म लेखक, निर्देशक निर्माता बहुत महान थे।
-जोधपुर 20 मार्च 2015
---------------
एम आई जाहिर
Published on:
13 Mar 2018 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
