17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
video : जानिए कैसे दूर दूर तक फैली भीषण आग
Play video

video : जानिए कैसे दूर दूर तक फैली भीषण आग

फलोदी के कचरा संग्रहण केन्द्र में लगी आग

Google source verification

फलोदी के मलार रोड़ स्थित नगरपालिका के कचरा संग्रहण केन्द्र में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। देखते-देखते ही कुछ ही देर में करीब एक किमी तक इलाके से आग की पलटें उठने लगी तथा पूरे इलाके में धुआं ही धुआं हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्काल पुलिस व दमकल को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पंहुचने से आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया, लेकिन आग टुकड़ों में बंट गई और अलग-अलग जगहों पर लपटें उठती रही। आग लगने के दौरान वहां मौजूद करीब 20 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया। जानकारी के अनुसार आज रात कचरा संग्रहण केन्द्र पर अज्ञात कारणों से आग लग गई और कुछ ही देर में करीब एक किमी क्षेत्र में आग फैल गई। सूचना मिलते ही नगरपालिका की दमकल मौके पर पंहुची और चार बार गैस भरकर लाने के बाद आग पर थोड़ा काबू पा लिया गया। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर आग फिर से शुरू होने से चिंता की लकीरें उभर गई। देर रात पुलिस निरीक्षक मदनङ्क्षसह चौहान ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए एयरफोर्स की दमकल को बुलाया गया है। इस दौरान नगरपालिका के जयप्रकाश रंगा, शिवकुमार थानवी, सोनू, झूमरलाल, एडवोकेट मनोज पुरोहित, ललित माली सहित कई लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए तथा मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला।