
fourth accused of firing in Jodhpur arrested
जोधपुर . शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने आशापूर्णा मॉल के बाहर हिस्ट्रीशीटर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे चौथे आरोपी लोहावट के भीमसागर ढाकों की ढाणी निवासी रामनिवास पुत्र पूनमचंद ढाका को गिरफ्तार किया। वह वारदात के दिन फायरिंग करने वाले युवक की मोटरसाइकिल चला रहा था।
पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ ने बताया कि चौहाबो निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश बम्बानी पर गत 13 जुलाई की रात गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी रामनिवास को बापर्दा गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को वह चला रहा था। वह कैलाश मांजू के इशारे पर फायर करने वाले राकेश मांजू के साथ आया था। उसकी तलाश में शास्त्री नगर थानाधिकारी अमित सिहाग व स्पेशल टीम ने लोहावट क्षेत्र में दबिश देकर रामनिवास को दबोचा। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी राकेश मांजू, नारायण व ओमप्रकाश गिरफ्तार हो चुके हैं, इन तीनों से पुलिस ने हथियार बरामद किए थे। इस प्रकरण में कैलाश मांजू भी आरोपी है, जो लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। आरोपी रामनिवास के खिलाफ बालेसर थाने में अपहरण, जानलेवा हमला व आगजनी के तीन मामले दर्ज हैं।
शूटर का सुराग नहीं, 9 दिन बाद भी खाली हाथ
रंगदारी के लिए सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की हत्या के मामले पुलिस ने सोमवार को भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगे। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस तीन राज्यों में उनकी तलाश कर रही हैं। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में हर पहलू से जांच चल रही है। हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट और पंजाब के मोहाली निवासी काली राजपूत का सुराग नहीं लगा है। उनकी तलाश में पंजाब, हरियाणा व प्रदेश में पुलिस प्रयास कर रही हैं। आपको बता दें कि जोधपुर जैसे शांत शहर में पिछले सात महीनों में आठ बार फायरिंग हो चुकी है। इसको लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने भी नाराजगी जाहिर की है।
Published on:
26 Sep 2017, 7:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.