28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कब तक रोएगा शहीद का परिवार, राजनीति नहीं आर-पार की लड़ाई करे सरकार: शहीद प्रभु के पिता

जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए प्रभु सिंह के पिता चंद्र सिंह का कहना है कि सरकार को राजनीति नहीं अब आर-पार की लड़ाई करनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 23 Nov 2016, 4:20 PM IST

Martyr

Martyr

जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए प्रभु सिंह के पिता चंद्र सिंह का कहना है कि सरकार को राजनीति नहीं अब आर-पार की लड़ाई करनी चाहिए। कब तक शहीदों का परिवार यूं रोता रहेगा। सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए।

READ MORE: आंखों में गम के आंसू लेकिन सीना गर्व से फूल गया, जानें शहीद के पिता ने बेटे की शहादत पर क्या कहा

प्रभु सिंह के साथ पिता चंद्र सिंह की अंतिम बात सोमवार को ही हुई थी जिसमें उसने पिता से कहा था कि मैं ठीक हूं आप किसी तरह की चिंता मत करना। वहीं शेरगढ़ क्षेत्र के खिरजा खास गांव की सरहद में रेतीले इलाके में बसे शहीद प्रभुसिंह के परिवार में गमगीन माहौल है और आस-पास के क्षेत्र से लोग शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने पहुंच रहे हैं। शहीद की पत्नी अब भी बेसुध है। शहीद के शोक में खिरजा खास व आस-पास के गांवों के बाजार व स्कूलें बंद रखी गईं हैं। गांव के बाहर पुलिस जाब्ता मौजूद है। शहीद का शव गुरूवार सवेरे या देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है दिल्ली से फ्लाइट कैंसिल हो गई है।

READ MORE: शहीद प्रभु सिंह का शव कल लाया जाएगा पैतृक गांव, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह माछिल सेक्टर में आतंकवादी हमले में बीएसएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे। इनमें राजस्थान के वीर प्रभु सिंह के शव को आतंकवादियों ने बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था। इसके बाद से पूरे देश में गुस्से और तनाव का माहौल है। कई राजनेता भी इस हमले पर कड़ी निंदा जता चुके हैं।

छिपकर किया था हमला

गौरतलब है कि आतंकवादियों ने जवानों पर छिपकर हमला किया था। यदि वे सामने से हमला करते तो संभवत: हमारे जवान जिंदा होते। हालांकि सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई जारी है। जवान के शव के साथ हिंसक हरकत करने के बाद सेना ने पाकिस्तान की चौकियों पर कई मोर्टाद दागे हैं।