
राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यरत दस अतिरिक्त न्यायाधीशों को जोधपुर मुख्यपीठ में आज स्थाई न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रपति भवन से सभी के नाम का वारंट 9 मार्च को जारी कर दिया गया था। मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट में शपथ ग्रहण समारोह हआ। मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंद्राजोग नेे जस्टिस जीआर मूलचंदानी, जस्टिस दीपक माहेश्वरी, जस्टिस विजयकुमार व्यास, जस्टिस गोवर्धन बाड़दार, जस्टिस पंकज भंडारी, जस्टिस दिनेशचंद्र सोमानी, जस्टिस संजीवप्रकाश शर्मा, जस्टिस पुष्पेंद्रसिंह भाटी, जस्टिस दिनेश मेहता व जस्टिस विनीतकुमार माथुर को शपथ दिलाई।