डायेक्टर त्रिमांशू धूलियां के निर्देशन में बन रही 'फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर-३Ó की शूटिंग के सिलसिले में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल बुधवार को जोधपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से बीकानेर रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि फिल्म की शूटिंग पिछले दस दिनों से बीकानेर में चल रही है। इसका कुछ भाग जोधपुर में भी फिल्माया जाना है। 'फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर-३Óकी शुटिंग के लिए संजय दत्त , कबीर वेदी, नफीसा अली, चित्रांगदा सिंह, माही गिल, जिमी शेरगिरल, जाकिर हुसैन सहित कई फिल्म अभिनेता एवं अभिनेत्री जोधपुर आ चुके हैं। जोधपुर में ७ अक्टूबर को फिल्म का कुछ भाग फिल्माया जाएगा।