15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather:  छठे दिन तापमान में आई गिरावट, सर्दी तेज हुई

- दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आया
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जोधपुर में दिन का तापमान फिर से तीस डिग्री के भीतर आ गया, जिससे दिन में भी मौसम में ठंडक घुली रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनाें में मौसम के शुष्क रहने और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

सूर्यनगरी में बीती रात पारा लुढ़ककर 13.2 डिग्री पर आ गया। हालांकि यह तापमान भी सामान्य औसत तापमान से आधा डिग्री अधिक था। तापमान कम होने के साथ सुबह से ही हवा बहने से सर्दी का असर अधिक रहा। सुबह-सुबह शहरवासी स्वेटर, जैकेट, शॉल में नजर आए। दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप निकली, लेकिन तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने की वजह से सर्दी का अहसास होता रहा। धूप सुहानी लग रही थी। दिन में भी हवा के झोंके मौसम में ठंडक का अनुभव करा रहे थे। शाम ढलने के बाद मौसम तेजी से सर्दी घुलने लगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग