जोधपुर. शहर में शाम को एक बार फिर से मौसम पलटा और तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक मध्यम बारिश से शाम 5.30 बजे तक 14.2 मिलीमीटर पानी बरसा गया। कल शाम को भी ऐसी ही बरसात से 9.2 मिमी पानी बरसा। बीते चौबीस घंटे शहर में करीब एक इंच बारिश हुई, लेकिन उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनने से अगले 4-5 दिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।