7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

Weather
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 23 Nov 2023, 7:26 PM IST

Weather: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

Weather: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

जोधपुर. बीते करीब एक सप्ताह से शहर में छाई धुंध गुरुवार को छंट गई। गुरुवार सुबह आसमां साफ होने से वायु प्रदूषण भी 100 अंक तक नीचे आ गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के नीचे आ गया जिससे सांस लेने के लिए ठीकठाक हवा उपलब्ध हो गई। शहर में न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 12.3 डिग्री पर आ गया लेकिन दिन का तापमान 31 डिग्री के पास पहुंच गया। दिन व रात के तापमान में करीब 18 डिग्री का अंतर होने से दिन में सर्दी गायब रही। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। शनिवार शाम से मौसम में बदलाव शुरू होगा। बादलों की आवाजाही होगी। सर्वाधिक असर रविवार को होगा। जोधपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की घनी आवाजाही के साथ हल्की बारिश होने के आसार रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसम्बर से आसमां साफ होने के बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी।

शहर में सबसे ठंडी रात
सूर्यनगरी में बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री पर आ गया। हवा में आर्द्रता पचास फीसदी के आसपास रही लेकिन धुंध काफी कम हो गई। कई दिन बाद आसमां साफ नजर आ रहा था। धूप भी जल्द निकल आई। पारा कम होने से सुबह-सुबह सर्दी रही। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। इसके उलट दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ने से सर्दी का असर बिल्कुल खत्म हो गया। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।