वनविभाग कायलाना नाका स्टाफ की ओर से क्षेत्र के मोर भाखरी वन क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए दबिश दी गई लेकिन मौके से खनन करने वाले फरार होने में कामयाब रहे । हमने खनन में प्रयुक्त सभी औजार और उपकरण जब्त कर लिए हैं और क्षेत्र में नियमित मॉनेटरिंग की जा रही है। इससे पहले भी क्षेत्र में खनन रोकने पर बाधा डालने वाले प्रभावशाली लोगों के खिलाफ हमने पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया था।
जयकिशन पुरोहित, क्षेत्रीय वन अधिकारी जोधपुर