31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती के अपहरण की सूचना से जोधपुर में पुलिस की हो गई भागदौड़, फिर वैन में इस हाल में मिला युगल

सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी करा दी। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल और कुड़ी भगतासनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सूचना देने वाला व एक-दो जने और मिले। इनसे पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने गलत सूचना दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 2 Dec 2019, 12:24 PM IST

woman kidnapping fake news gets viral in jodhpur

युवती के अपहरण की सूचना से जोधपुर में पुलिस की हो गई भागदौड़, फिर वैन में इस हाल में मिला युगल

जोधपुर. रविवार शाम वैन में एक युवती का अपहरण करने की सूचना ने पुलिस की परेड करा दी। जिलेभर में नाकाबंदी करा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि किसी का अपहरण नहीं हुआ। झूठी सूचना के चक्कर में अमृतादेवी सर्किल पर पुलिस ने वैन में सवार एक युगल को रोका और तस्दीक करने के बाद छोड़ दिया। गलत सूचना देने वाला भी पुलिस को मिल गया। लेकिन पुलिस ने उसके विरुद्ध भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के अनुसार शाम 4.06 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम में एक युवक ने फोन कर बताया कि वह मोटरसाइकिल पर महिला मित्र के साथ पाली रोड पर सांगरिया जाने वाले मार्ग पर जा रहा था। वैन में आए तीन-चार युवकों ने उन्हें रोका और युवती को जबरन वैन में बिठाकर ले गए।

जोधपुर के मसूरिया क्षेत्र में देर रात हुई महिलाओं से मारपीट, बचाव करने आाए युवक पर लाठियों से हुआ हमला

सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी करा दी। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल और कुड़ी भगतासनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सूचना देने वाला व एक-दो जने और मिले। इनसे पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने गलत सूचना दी थी। पुलिस ने शाम 4.26 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को बताया कि सूचना गलत थी। किसी युवती का अपहरण नहीं हुआ।

ग्रामीण क्षेत्र की युवती को होटल में मिलने बुलाया, फिर रात भर करता रहा घिनौनी हरकत

आमजन हुए परेशान
अपहरण की सूचना मिलते ही नाकाबंदी करा दी गई। सभी थानों की पुलिस अपने क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच करने लगी। अमृतादेवी सर्किल पर एक वैन में एक युगल बैठा था। महिला को यह साबित करना पड़ा कि उसका अपहरण नहीं हुआ, न उसके साथ गलत हरकत हुई है। जांच व तस्दीक के बाद दोनों को छोड़ा गया।

हैदराबाद में डॉ प्रियंका हत्याकांड पर हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान, किसानों-बेरोजगारों की दशा पर जताई चिंता

इनका कहना है
गलत सूचना देने वाले को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई है। झूठी सूचनाओं से वास्तविक घटना की सूचना पर भी विश्वास करने में परेशानी होती है।
- प्रीति चन्द्रा, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर