
sawan mahotsav jodhpur
जोधपुर नगर निगम की ओर से नेहरू पार्क में आयोजित सावन उत्सव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उत्सव के दौरान आयोजित मिस और मिसेज सावन प्रतियोगिता में लड़कियां और महिलाएं सजी-धजी नजर आई।
प्रतियोगिता में मिस सावन का खिताब विनीता ने और मिसेज सावन का खिताब संतोष वैष्णव ने जीता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान और आदर किया जाता है, वहां देवताओं का निवास होता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से नेहरू पार्क मे आयोजित हुए सावन महोत्सव का महिलाओं के लिए अलग महत्व है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर घनश्याम ओझा ने कहा कि नगर निगम हर वर्ष सावन महोत्सव का आयोजन करता है और पिछले दो वर्षों में हमने इस महोत्सव को भव्य रूप देने का प्रयास किया है। ओझा ने कहा कि मेला अध्यक्ष सुषमा परिहार के सान्निध्य में निगम की महिला पार्षदों ने जिस मेनहत और लगन के साथ काम किया, उसी का नतीजा है कि आज इस भव्य महोत्सव का सफ ल आयोजन हुआ है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी, कलक्टर बीसी मलिक, निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला पार्षदों सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
महिलाओं में दिखा उत्साह
मेला समिति अध्यक्ष सुषमा परिहार ने बताया कि मेले में सावन के झूले, चाट बाजार, चूड़ी बाजार, फ ास्ट फूड, आइसक्रीम की स्टॉल्स लगाई गई। महिलाओं और बच्चों ने झूलों का खूब आनंद उठाया।
मेले में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में मनीषा सोनी प्रथम रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में हिमांशी सांखला प्रथम, नृत्य प्रतियोगिता में हेमा मीणा प्रथम, बच्चों के लिए फै न्सी ड्रेस प्रतियोगिता में आशिका पुरोहित प्रथम रही।
प्रतियोगिताओं मे रीचा परिहार, सुमन गोयल, संगीता सोंलकी, इंद्रा राजपुरोहित, गीता भाटी और अक्षिता गहलोत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
Published on:
6 Aug 2016, 1:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.