31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यू-ट्यूब महिला कलाकार के नाम पर अश्लील वीडियो एडिट करने वालों पर गाज, जब्त मोबाइल से खुल सकते हैं राज

यू ट्यूब चैनल की एक महिला कलाकार का नाम लिखकर अश्लील वीडियो गत शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इसका पता लगने पर महिला कलाकार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। वीडियो पर अंकित मोबाइल नम्बर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकरलाल को मंगलवार को बायतु से गिरफ्तार किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 28 Nov 2019, 12:36 PM IST

you tube rajasthani woman artist porn video latest news in hindi

यू-ट्यूब महिला कलाकार के नाम पर अश्लील वीडियो एडिट करने वालों पर गाज, जब्त मोबाइल से खुल सकते हैं राज

https://www.patrika.com/jodhpur-news/credit-cooperative-societies-scam-cases-in-rajasthan-latest-news-hindi-5430409/?utm_source=Facebook&utm_medium=Social&utm_campaign=PatrikaRPजोधपुर. महिला कलाकार का नाम लिख किसी अन्य का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने ने अदालत के आदेश पर बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया। अश्लील वीडियो वायरल करने वाले सोशल मीडिया के ग्रुप और वीडियो एडिट करने वालों की भूमिका की जांच की जा रही है।

आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा हरीश आई एम सॉरी, और फिर...

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार गिड़ा (बाड़मेर) थाना क्षेत्र के पूनियों का तला में केरली नाडी साइयों की ढाणी निवासी शंकरलाल पुत्र मूलाराम जाट को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी राजेंद्रसिंह के अनुसार उससे बरामद मोबाइल की जांच में ऐसे कई ग्रुप व मित्रों का पता लगा जिनके मार्फत वीडियो वायरल किया गया। अश्लील वीडियो को एडिट कर उस पर महिला कलाकार का नाम लिखने वाले आधा दर्जन लोगों की भी पहचान की गई है। जांच के बाद इनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

यू-ट्यूब की महिला कलाकार के अश्लील वीडियो वायरल का हुआ खुलासा, आरोपी ने कबूली यह शर्मनाक बात

गौरतलब है कि यू ट्यूब चैनल की एक महिला कलाकार का नाम लिखकर अश्लील वीडियो गत शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इसका पता लगने पर महिला कलाकार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। वीडियो पर अंकित मोबाइल नम्बर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकरलाल को मंगलवार को बायतु से गिरफ्तार किया था।

क्रेडिट सोसायटियों ने जोधपुर के लोगों को बनाया सबसे ज्यादा ठगी का शिकार, राशि को जान उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर युवती की फर्जी आइडी बनाई
मण्डोर थाना क्षेत्र की एक युवती की सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर फोटो अपलोड कर दी गई। इसका पता लगने पर पीडि़ता ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर शेरगढ़ निवासी जितेन्द्र राव के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। आरोप है कि गत दिनों जितेन्द्र ने फेसबुक पर युवती के नाम की एक आइडी बनाई। उसमें युवती के फोटो अपलोड किए। साथ ही रिश्तेदारों को मित्र भी के रूप में भी जोड़ दिया। जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।